बाबा रामदेव से लेकर आसाराम बापू तक... भारत के सबसे अमीर बाबाओं की लिस्ट, अध्यात्म के ज़रिए की मोटी कमाई

indias most richest influential spiritual gurus

भारत में अध्यात्म उभरता जा रहा है। लेकिन इसी के साथ-साथ गुरु और बाबाओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है। उनकी शिक्षाओं से लेकर उनके आश्रम भी काफी लोकप्रिय नजर आते हैं। इसी के चलते उन्होंने काफी अच्छी खासी संपत्ति अर्जित कर ली है। भारत में भी कुछ ऐसे आध्यात्मिक गुरु और बाबा हैं, जिनकी संपत्ति काफी अच्छी खासी है।

सद्गुरु जग्गी वासुदेव

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव एक मशहूर आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक खबर के अनुसार 2023 तक उनके पास में 18 करोड़ की संपत्ति थी। बता दे कि वह योग केंद्र, शैक्षणिक संस्थान और परिस्थिति परियोजनाओं तक पर काम करते हैं।

श्री श्री रविशंकर

आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर भी एक जाने माने गुरु है। जो की शांति, ध्यान और मानवीय प्रयासों के लिए प्रसिद्ध है। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार श्री श्री रविशंकर ने 6 साल की उम्र में वैदिक साहित्य का अध्ययन शुरू कर दिया था और 17 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पूरी शिक्षा कर ली थी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं के अलावा फार्मेसी और आर्ट ऑफ़ लिविंग केदो जैसी संपत्तियों को मिलकर उनके पास में तकरीबन हजार करोड़ की कुल संपत्ति है।

बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव अपने पतंजलि को लेकर काफी सुर्खियों में है। वह लोगों को योग सिखाते हैं और अपने पतंजलि के प्रोडक्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। पतंजलि योगपीठ और दिव्या योग मंदिर ट्रस्ट के साथ वह 1600 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

माता अमृतानंदमयी

माता अमृतानंदमयी एक हिंदू गुरु है और केरल से ताल्लुक रखते हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार उनका अम्मा के नाम से जाना जाता है। वह अमृतानंदमयी ट्रस्ट चलती है और कथित तौर पर 1500 करोड़ की मालकिन है।

गुरमीत राम रहीम सिंह

राम रहीम भारत के सबसे धनवान आध्यात्मिक बाबाओं में से एक माने जाते हैं। बड़ी संख्या में हरिजन और दलित राम रहीम सिंह के पीछे खड़े हुए नजर आते हैं। खबरों के अनुसार वह 1455 करोड़ के मालिक हैं।

आसाराम बापू

आसाराम बापू 17000 बाल संस्कार केदो के स्वामित्व के अलावा विश्व स्तर पर 350 आश्रमों के नेटवर्क को संभालते हैं। 2021 तक उनके ट्रस्ट ने तकरीबन 350 करोड़ की वार्षिक राजस्व अर्जित किया।

सद्गुरु नित्यानंद

सद्गुरु नित्यानंद ने नित्यानंद ध्यानपीठम फाउंडेशन की स्थापना की थी। उनके द्वारा दुनिया भर में मंदिर, गुरुकुल और आश्रम फैले हुए हैं। खबरों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 10000 करोड रुपए की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X