..................... बागेश्वर वाले बाबा के भक्त हैं ये भोजपुरी सितारे? Baba Bageshwar- Bhojpuri stars Ravi Kishan, Pawan Singh and Akshara Singh met Dhirendra Shastri! - Hindi Filmibeat

बागेश्वर वाले बाबा के भक्त हैं ये भोजपुरी सितारे? किसी ने लगाई हाजिरी तो किसी ना घर में की मुलाकात!

bageshwar baba, ravi kishan, pawan singh, akshara singh

Baba Bageshwar and Bhojpuri Stars- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो कि बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर हैं वो इस वक्त किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बिना पूछे ही लोगों के मन की बात जानकर पर्चा बनाने वाले इस बाबा के पास लाखों लोग आते हैं और मजेदार बात को ये है कि इस लिस्ट में सिर्फ आम आदमी नहीं बल्कि नेता और फिल्मी सितारे भी शामिल हैं।

इस वक्त खबर आ रही है कि कुछ भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे भी हैं जो कि बाबा बागेश्वर के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। इस लिस्ट में पहला नाम अभिनेता और नेता रवि किशन का आता है जो कि भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रहे हैं।

रवि किशन ने बाबा बागेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई थी औ वो काफी चर्चा में आए थे। वो बीजेपी से सांसद भी है और अपने दमदार आवाज के कारण मशहूर हैं। इसके अलावा भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं जो कि बाबा बागेश्वर से मिल चुके हैं।

बाबा जी जब पटना आए थे तो पवन सिंह के आवास पर दोनों की मुलाकात हुई थी। इस वक्त के बड़े स्टार्स में से एक पवन सिंह सिंगर के साथ साथ अभिनेता भी हैं और उनकी फैन फॉलोविंग लाजवाब है। इस लिस्ट में अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी शामिल हैं जो कि शानदार अदाकारा है।

बेहद बोल्ड और सुंदर अक्षरा सिंह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में जा चुकी हैं। अक्षरा सिंह जब बाबा से मिली थीं तो उनको गाना गाते हुए देखा गया था। इन सितारों के अलावा फिलहाल तो किसी का नाम नहीं सामने आ रहा है लेकिन इतना तय है कि आपको मनोज तिवारी भी उनके साथ दिख जाएं।

हिंदू राष्ट्र की मांग

बाबा बागेश्वर इसलिए और भी चर्चा में रहते हैं क्योंकि वो हिंदू राष्ट्र की मांग करते हैं। यही कारण है कि खुद को सेक्यूलर मानना वाले लोग उनके विरोध में रहते हैं और उनका कहना होता है कि भारत एक धर्म निर्पेक्ष देश ही रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X