Prabhas Birthday: अजय देवगन की फिल्म में 'बाहुबली', जबरदस्त नजारा, ये 10 बातें हैरान कर देंगी
एक सुपरस्टार जिसने बॉलीवुड का न होते हुए भी पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। वो भी एक नहीं दो-दो बार और इसके साथ ही हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार से तौर पर सामने आए। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार और पूरे भारत भर में रातों-रात मेगा स्टार बने अभिनेता प्रभास की। आज प्रभास अपना 39वां जन्दिन मना रहे हैं। प्रभास बाहुबली सीरीज की दोनों फिल्मों के बाद न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी बाहुबली के नाम से मशहूर हो गए हैं।
[अजय देवगन से सलमान तक Flop हुए 10 स्टार्स, कुछ और ही निकलीं ये 13 फिल्में, चौंक गए सब]
हाल तो यहां तक है कि जब बाहुबली 2 रिलीज हुई तब प्रभास का क्रेज इतना बढ़ गया कि उनके घर 6000 रिश्ते पहुंच गए। बाहुबली की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी से उनके अफेयर के चर्चे भी हुई लेकिन शर्मीले प्रभास ने कुछ नहीं कहा और न ही अपनी शादी को लेकर कुछ बोले। अब भी प्रभास को देखकर फैंस की दीवानगी 1 प्रतिशत भी कम नहीं हुई है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि रजनीकांत के बाद प्रभास पहले साउथ सिनेमा के स्टार है जो न सिर्फ कॉमर्शियली हिट हुए बल्कि रातों-रात पूरे भारत के स्टार बन गए।

इन दिनों प्रभास अपनी आने वाली फिल्म साहो को लेकर काफी व्यस्त है। माना जा रहा है कि ये एक्शन फिल्म भी बाहुबली जैसा कमाल करने वाली है। प्रभास को बॉलीवुड से कई बड़े ऑफर मिले है लेकिन प्रभास ने अभी तक किसी को हां नहीं कहा है। यहां तक कि करण जौहर तो एक बार रिजेक्ट होने के बाद प्रभास के पास दूसरा ऑफर भी लेकर पहुंच चुके हैं। बहरहाल, अपने फेवरेट स्टार के जन्मदिन पर आगे जानें उनसे जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











