बाहुबली के बाद एक और 500 करोड़ी Dhamaka, सबसे बड़ी एक्शन फिल्म, कभी नहीं देखा इतना तगड़ा सीन
Recommended Video

बाहुबली के बाद अब एक बार फिर से सुपरस्टार प्रभास एक धमाकेदार एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म है साहो.. हाल ही में मिल रही खबरों की मानें तो साहो भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म साबित होने जा रही है। इस बिग बजट फिल्म के सिर्फ एक्शन सीक्वेंस भर के लिए ही 90 करोड़ का बजट रखा गया है। इन दिनों फिल्म के एक्शन सीन्स की शूटिंग यूएई में चल रही है। वहीं इन एक्शन सीन्स के बारे में ऐसी-ऐसी बातें सामने आई हैं, जिनके बारे में जाकर आप भी चौंक जाएंगे।
[Suhana B'day: 18 साल ही हुईं शाहरुख खान की बिटिया, मिला ऐसा सरप्राइज, देखें 10 खूबसूरत तस्वीरें]
ये बात तो पहले ही सामने आ चुकी थी कि साहो के एक्शन सीन के लिए खासतौर पर इंटरनेशनल स्टंट कोरियोग्राफर केनी बेट्स को बुलाया गया है। अब बताया जा रहा है कि साहो के एक्शन सीक्वेंस को एकदम असली दिखाने लिए इसमें असली लग्जरी गाड़ियां भी इस्तेमाल की गई हैं। प्रभास का कहना है कि केनी बेट्स हर एक एक्शन को लाइव शूट करना चाहते थे। वहीं इस फिल्म में 90 प्रतिशत रियल स्टंट दिखाए गए हैं।

इस मेगा बजट फिल्म के एक्शन के लिए 37 कार और पांच ट्रक इस्तेमाल हुए हैं। ये एक्शन सीन बिलुकल रियल लगे, इसके लिए इन 37 कारों और पांच ट्रकों को चकनाचूर किया गया है। प्रभास का कहना है कि इस फिल्म में दिखाया जाने वाला एक्शन पहले कभी भारतीय दर्शकों ने नहीं देखा होगा। बाहुबली के बाद ये प्रभास की पहली फिल्म है. इसमें वह एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। बहरहाल, इतने तगड़े एक्शन सीन के बाद अब जाने फिल्म के बारे में दिलचस्प बातें और जानें इस फिल्म में क्या-क्या होगा खास-


Click it and Unblock the Notifications











