Rajamouli Birthday: प्रभास नहीं हैं ये स्टार हैं असली बाहुबली, रिकॉर्डतोड़ Blockbuster फिल्में
एक फिल्म जिसने भारत भर के सिनेमा जगत में ऐसी खलबली मचाई कि सब हिल गए। यहीं नहीं विदेशों में भी इस फिल्म ने ऐसा धमाका किया कि फिल्म मेकर्स हैरान रह गए। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं फिल्म बाहुबली की.. फिल्म के सीक्वल यानी बाहुबली 2 ने तो और भी बड़ा धमाका किया। इसी फिल्म के बाद सबसे बड़े हीरो के तौर पर उभरे अभिनेता प्रभास लेकिन हम आपको बता दें कि बाहुबली के असली हीरो प्रभास नहीं बल्कि एस एस राजामौली हैं।
[Rekha Birthday: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, छुपी कई गहरी कहानियां, जानें 10 दिलचस्प किस्से]
राजामौली इस फिल्म के निर्देशक हैं। हम आज उनका जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भारत के सबसे सफल निर्देशक राजामौली आज 45 साल के पूरे हो गए हैं। सिर्फ बाहुबली ही नहीं राजामौली ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड इतना तगड़ा है कि अगर उन्हें इस दशक का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहें तो गलत नहीं होगा।

वहीं राजामौली इन दिनों अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं। उनका ये ड्रीम प्रोजेक्ट है महाभारत.. इस प्रोजेक्ट में बॉलीवुड के कई टॉप स्टार्स का नाम आ रहा है। वहीं ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म होने वाली हैं। बहरहाल, आगे जानें राजामौली से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications