इस एक्ट्रेस को है हंसने की बुरी बीमारी, फिल्म के डायरेक्टर का हो जाता है नुकसान, रोकनी पड़ती है शूटिंग

anushka shetty

Anushka Shetty Laughing Disorder: अनुष्का शेट्टी साउथ इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। वह हर मुश्किल से मुश्किल रोल में बड़ी आसानी से फिट बैठ जाती हैं।

एसएस राजामौली की बाहुबली में देवसेना के रूप में उनका रोल आज भी लोगों के जहन में बसा हुआ है। इस शोहरत के बीच, आप में से कितने लोग जानते हैं कि इस एक्ट्रेस को एक दुर्लभ बीमारी है, जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

अनुष्का शेट्टी को है लाफिंग डिसऑर्डर

एक इंटरव्यू में, अनुष्का ने अपनी दुर्लभ स्थिति के बारे में बात करके सभी को चौंका दिया था। उन्होंने कहा कि जब कुछ मज़ेदार होता है और वह हंसने लगती हैं, तो वह खुद को रोक नहीं पाती हैं। कभी-कभी वह लगातार 15 से 20 मिनट तक मुस्कुराती और हंसती ही रहती हैं!

उन्होंने एक मजेदार घटना का भी जिक्र किया, जब उनकी बेकाबू हंसी के कारण फिल्म की शूटिंग तक रोकनी पड़ी। एक्ट्रेस ने कहा कि एक्टर और क्रू उनके हंसने के समय का इस्तेमाल करके ब्रेक लेने और अपना नाश्ता और चाय लेने के लिए करते है और बाद में इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।

इंडियाग्लिट्ज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने कहा, "जब मैं कॉमेडी सीन देखती हूं या शूट करती हूं, तो मैं हंसते-हंसते लोटपोट हो जाती हूं और कई बार शूटिंग रोकनी पड़ी है।"

हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि कोई एक्ट्रेस अपने हेल्थ अपडेट्स पर चर्चा करने के लिए पब्लिकली सामने आई है। सामंथा रूथ प्रभु ने भी तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने मायोसिटिस नामक ऑटोइम्यून बीमारी का खुलासा किया था, जो मांसपेशियों को प्रभावित करती है। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सामंथा ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी कलाई से जुड़ी IV ड्रिप के साथ सोफे पर बैठी हुई हैं।

More from Filmibeat

Read more about: anushka shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X