भूल जाइए जय-वीरू..शाहरुख-सलमान की दोस्ती..ये हैं नए BEST FRIENDS
बाहुबली एक्टर प्रभास और राणा डग्गुबाती का ब्रोमांस भी कुछ कम शानदार नहीं है। देखिए तस्वीरें।
बॉलीवुड में अमिताभ धर्मेंद्र , शाहरुख-सलमान की दोस्ती सबसे पक्की मानी जाती है। बॉलीवुड में कई एक्टर्स हैं जिनकी दोस्ती या यूं कहें का ब्रोमांस काफी पॉपुलर है लेकिन हाल फिलहाल के दिनों में दो सुपरस्टार्स की ब्रोमांस काफी चर्चा का विषय रहा है ।
जी हां हम बात कर रहे हैं प्रभास और राणा डग्गुबाती की जिन्होंने बाहुबली 2 में भले हीरो और विलेन का किरदार निभाया था लेकिन असल जिंदगी में दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। वैसे तो हमेशा राणा डग्गुबाती प्रभास की तारीफें करते हैं और प्रभास कितने शर्मीले हैं ये बात किसी से छुपी नहीं है।

हम आज प्रभास और राणा डग्गुबाती की कुछ कैनडीड तस्वीरें लेकर आए हैं जो वाकई काफी मजेदार हैं। उनकी इन तस्वीरों को देखकर आप हर स्टार की दोस्ती को भूल जाएंगे। वैसे भी बाहुबली 2 जिस तरह ब्लॉकबस्टर हुई है और लोग प्रभास और राणा डग्गुबाती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
आप भी देखिए उनकी ये तस्वीरें जो आपका मूड बना देंगी।


Click it and Unblock the Notifications