..................... बाहुबली के 6 साल, प्रभास की आने वाली करोड़ों के बजट वाली फिल्म डिटेल, आदिपुरुष से राधे श्याम तक Baahubali 6 Years here read Prabhas upcoming crore Budget film details from Adipurush to Radhe Shyam - Hindi Filmibeat

बाहुबली 6 साल: प्रभास पर 500 करोड़ से अधिक का दांव, धुआंधार एक्शन, 4 हाई बजट फिल्में, पूरी list

साल 2015 में प्रभास के तौर पर देश को पहला बाहबुली हीरो मिला। बाहुबली फिल्म को 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। 450 करोड़ के बजट में तैयार इस फिल्म ने कुल कमाई 500 करोड़ से अधिक की। जितना बड़ा खतरा फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने लिया। कमाई के लिहाज से उतना बड़ा तोहफा दर्शकों ने दिया।

बाहुबली हिंदी सिनेमा के इतिहास की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। आज इस फिल्म को 6 साल पूरे हो गए हैं। बाहुबली रिलीज के बाद से ही प्रभास नाम की चमक सिनेमा में स्थापित हो गई। प्रभास को बैक टू बैक कई फिल्मों के प्रस्ताव दिए गए। प्रभास का नाम का वजन इतना अधिक हो गया है कि मेकर्स करोड़ों के बजट से फिल्म बनाने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसा हो भी रहा है। प्रभास आने वाले दिनों में 4 ऐसी फिल्में लेकर आ रहे हैं जो कमाई के और बजट के लिहाज से बाहुबली को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Baahubali,Prabhas

इसमें आदिपुरुष और राधे श्याम शामिल है। प्रभास का स्टारडम दर्शकों पर इस कदर छाया हुआ है कि लोग अब अपने इस हीरो को स्क्रीन पर केवल फाइट करते हुए साधारण तरीके से नहीं देखना चाहते। लार्जर देन लाइफ प्रभास को स्क्रीन पर दिखाने का खर्च खास तौर पर दर्शकों के लिए किया जा रहा है। ये साफ है कि प्रभास के नाम पर करोड़ों का पैसा लगाया गया है। इसके पीछे एक ही वजह है वो है बाहुबली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X