DHAMAKA: 'दंगल' से लेकर 'सुल्तान'.. सभी ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली 2' से हुए पीछे!
बाहुबली 2 भारत में सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्म बन चुकी है। बता दें, बाहुबली 2 ने दंगल और सुल्तान को पीछे कर दिया है।
एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' इतिहास बनाने को तैयार है। फिल्म रिलीज से पहले ही एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। साथ ही रिलीज की तैयारी इतनी ताबड़तोड़ चल रही है कि फिल्म का ब्लॉकबस्टर बनना लगभग तय है।
बता दें, बाहुबली - द कंक्लूजन को चार भाषाओं में सिर्फ भारत 6500 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया जाएगा। इसके अलावा नार्थ अमरीका में 750 स्क्रीन्स और दुनिया के करीब 30 देशों में 1000 स्क्रीन्स होगी। इसी के साथ बाहुबली भारत में सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्म बन चुकी है।

कोई शक नहीं कि स्क्रीन नंबर बढ़ने से बाहुबली की कमाई दुगुनी हो जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2 की सुनामी आने वाली है और फिल्म की टीम इसमें कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
आमिर खान की फिल्म दंगल को 4300 स्क्रीन पर भारत में रिलीज किया गया था। जिसके बाद फिल्म ने लगभग 385 करोड़ की कमाई की थी। इस लिहाज से बाहुबली 2 को कम से कम 600 करो़ड़ की कमाई तो आसानी से कर लेनी चाहिए। खैर, एसएस राजामौली की यह शानदार फिल्म का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications