बाहुबली 2 #1Year.. 500 करोड़ी फिल्म के 10 धमाकेदार सीन, रोंगटे खड़े हो जाएंगे
भारतीय और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली फिल्म बाहुबली 2 को आज 1 साल पूरे हो गए हैं। एस एस राजामैली की ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे सक्सेसफुल मानी जाती है। इस फिल्म के बाद ऑडिएंस बाहुबली यानी प्रभास की ऐसी दीवानी हो गई थी कि वे सबसे बड़े भारतीय स्टार बन गए। बाहुबली ने न सिर्फ ऑडिएंस को दीवाना बना दिया बल्कि बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। कई देशों में पसंद की जाने वाली फिल्म बाहुबली 2 ने भारत में 500 करोड़ से ज्यादा की कामाई की है।
[2018 में सलमान खान का दूसरा जबरदस्त धमाका.. 300 करोड़ी होना FINAL है!]
फिल्म में बाहुबली के अलावा कटप्पा, देवसेना, शिवगामी, भल्लालदेव, अवंतिका और बिज्जलदेव जैसे किरदार भी ऐतिहासिक साबित हो गए। आईएमडीबी लिस्ट में भी बाहुबली टॉप टेन फिल्म में शामिल हुई थी और अब "रोटेन टोमैटो बेस्ट फिल्म ऑफ द रडार 2017" में बाहुबली 2 को दूसरा स्थान मिला है। फिल्म ने 100% स्कोर के साथ दूसरे पर एंट्री ली है और फैन्स के लिए इससे अच्छी खबर कुछ और नहीं हो सकती है। इसके पहले भी बाहुबली 2 गूगल टॉप 10 फिल्मों में ला-ला लैंड जैसी फिल्मों को पीछे छोड़े सातवें पोजिशन पर शामिल हुई थी तो वहीं IMDB रैंक में प्रभास को छठा रैंक मिला था।

बाहुबली ऐसी फिल्म है जिसमें रोमैंस से लेकर फाइट सीन तक ऐसे सुपरहिट हुए थे कि लोग आज तक याद करते हैं। फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? ये सस्पेंस भी जब खुला तो धमाकेदार साबित हुआ। वहीं इस फिल्म के बाद से प्रभास सबसे बड़े स्टार के तौर पर पहचाने जाने लगे। वहीं आगे जानें इस सबसे बड़ी भारतीय फिल्म से 10 उन सीन्स के बारे में जिन्हें देखकर ऑडिएंस के रोंगटे खड़े हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











