Rare Pics..तो दुश्मन नहीं जिगरी यार हैं बाहुबली-भल्लालदेव..ये रहा सुबूत !
हम आपके लिए बाहुबली 2 फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं जिसमें आपको सभी कैरेक्टर पूरी मस्ती के मूड में नज़र आएंगे..
बाहुबली 2 फिल्म अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने कमाई के मामले में न जाने कितने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने दुनिया भर अपना दबदबा कायम किया है।
इस फिल्म ने सातवें दिन भी फिल्म ने भूचाल मचाया हुआ है। 6 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 770 करोड़ के पार हो चुका है और अब सातवें दिन भी फिल्म ने चैन की सांस नहीं ली है।

इस फिल्म में जितने भी पात्र हैं उन सभी की काफी तारीफ हो रही है। सभी ने अपने अपने किरदारों के साथ पूरी तरह न्याय किया है। बाहुबली की इतनी बेहतरीन सफलता को देखते हुए ये समय तो भारतीय सिनेमा के लिए जश्न का समय है।
तो चलिए इस फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के हम आपके लिए फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं जिसमें आपको सभी कैरेक्टर पूरी मस्ती के मूड में नज़र आएंगे..


Click it and Unblock the Notifications