ये सुपरस्टार जब आए टाइगर श्रॉफ के साथ मचाई धूम!
बागी फिल्म तो सुपरहिट हो गई और सब ने टाइगर श्रॉफ की खासकर तारीफ की । तारीफ तो होनी भी थी फिल्म में टाइगर श्रॉफ ने स्टंट और एक्शन की नई परिभाषा लिख दी। फिल्म में श्रद्धा कपूर को भी पसंद किया गया।
[सलमान की टॉवेल तो अक्षय के कपड़ों के लगे करोड़ो के भाव]
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में एक और शख्स की काफी तारीफ हुई और वो हैं सुधीर बाबू।सुधीर बाबू जिन्होंने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था।भले ही उन्होंने बॉलीवुड में कदम एक विलेन के तौर पर रखा लेकिन सुधीर बाबू साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार हैं ।

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साले सुधीर बाबू का दरअसल आज 37वां जन्मदिन है। 37 साल के सुधीर बाबू दरअसल एक्टिंग में नहीं बैडमिंटन में चैंपियन थे। लेकिन किस्मत से वो इसमें आ गए। बागी में भी उन्हें रोल मिलने की कहानी बहुत इंटरेस्टिंग है। असल में वो अपने स्टंट यू ट्युब चैनल पर डालते थे जिसे देखकर उन्हें बागी के लिए फाइनल किया गया।
बागी में सुधीर बाबू ने पूरी कोशिश की वो टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन को उस लेवल पर ले जा सकें और काफी हद तक सफल भी हुए।देखिए सुधीर बाबू की कुछ तस्वीरें।
तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications