हैं ये 'बागी' विलेन लेकिन असल जिंदगी में बहुत क्यूट
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने अभिनेता सुधीर बाबू बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी से इंट्री किये हैं। फिल्म में सुधीर बाबू विलन के रोल में हैं और ट्रेलर में हीं उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।
[कितने भी बने जोक्स या उड़े मजाक..टाइगर ने 'बागी' बन दिया करारा जवाब!]
सुधीर बाबू कहते हैं कि टाइगर श्रॉफ को फिल्म में टक्कर देना आसान नही था। उनका कहना है कि फिल्म में मुख्य अभिनेता टाइगर श्रॉफ को कई चीजों में टक्कर देने क लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।

सुधीर बाबू ने कहा "यह बहुत जरूरी था कि मैं हर मोर्चे पर टाइगर की ताल से ताल मिलाऊं, लेकिन यह आसान नहीं था।टाइगर अर्से से मार्शल आर्ट्स में पारंगत हैं, ऐसे में मुझे उनकी बराबरी करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।
" सुधीर बाबू ने कहा "मैं तेलुगू सिनेमा में अपनी लोकप्रियता से वाकिफ हूं और मुझे वहां से ढेरों प्रस्ताव मिल रहे हैं लेकिन 'बागी' एक ऐसी फिल्म है जिसके लिए मैं मना नहीं कर सका। बॉलीवुड के दर्शकों के सुधीर बाबू नया नाम हैं जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं तो आइये जानिए कौन है सुधीर बाबू।


Click it and Unblock the Notifications











