तानाजी के बाद साल 2020 की ब्लॅाकबस्टर बनेगी बागी 3, टाइगर श्रॉफ के एक्शन धमाका !
एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बागी 3' को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि अजय देवगन की तानाजी के बाद ये फिल्म साल की हिट फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म बागी 3 में टाइगर श्रॉफ का साथ देने के लिए इस बार फिर श्रद्धा कपूर होंगी। इससे पहले भी दोनों 'बागी' फिल्म में साथ में नजर आ चुके हैं।
'बागी 3' फिल्म सबसे ज्यादा अपने एक्शन सीन को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि इस बार टाइगर श्रॉफ फिल्म में ज्यादा खतरों का सामना करते दिखेंगे। इन खतरों के बीच उनका एक्शन फैंस को खूब एंटरटेन करने वाला है। इसके अलावा टाइगर और श्रद्धा की कमेस्ट्री भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने की कोशिश करेगी। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग देखें तो साफ पता चल रहा है कि फिल्म के प्रति फैंस खूब रूचि दिखा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











