बागी 2 Hit नहीं हुई तो डूब जाएगा टाइगर का करियर, फैन हैं तो बुक करा लीजिए टिकट
बस 1 दिन बाद यानी इस वीकेंड, टाइगर श्रॉफ की मच अवेटेड फिल्म बागी 2 रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म ट्रेलर रिलीज के बाद से ही काफी सुर्खियों में थी। जबरदस्त एक्शन और रोमैंस से भरी इस फिल्म को लेकर ऑडिएंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ ये फिल्म टाइगर श्रॉफ के करियर के लिए काफी इम्पॉर्टेंट है। बागी 2 का हिट होना टाइगर श्रॉफ के लिए बेहद जरूरी है। सिर्फ टाइगर ही नहीं दिशा के लिए भी ये फिल्म हिट होनी उतनी ही जरूरी है।
[बागी 2 से लेकर धड़क तक, 2018 में बनेगी ये 8 फिल्में, जानकर चौंक जाएंगे आप]
टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये फिल्म हिट साबित हुई। वहीं इसके बाद आई फिल्म बागी भी हिट रही लेकिन इसके बाद उनकी 2 फिल्में लगातार फ्लॉप रहीं। ऐसे में टाइगर को बागी 2 मिली है। टाइगर को बॉलीवुड में अभी सिर्फ साल ही हुए हैं और उन्होंने सिर्फ 4 फिल्में ही की हैं। टाइगर के करियर ग्राफ को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि उन्हें एक और हिट का सख्त जरूरत है।

बागी 2 के ट्रेलर के बाद मिले ऑडिएंस के रिएक्शन्स को देखते हुए ये माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म कर सकती है। आगे जानें बागी 2 टाइगर के लिए क्यों है इतनी अहम फिल्म और इसका हिट होना क्यों है इतना जरूरी-


Click it and Unblock the Notifications