Baaghi 2 के बाद टाइगर की एक और बड़ी फिल्म, हुआ धमाकेदार ऐलान
हाल ही में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है। जहां एक तरफ बागी 2 टाइगर की हिट फिल्म बनने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ उनकी एक और फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। माना जा रहा है कि बागी 2 के बाद आने वाली फिल्म टाइगर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म हो सकती है। काफी दिनों से ये फिल्म डिब्बाबंद होने की खबरें आ रही थीं।
[Baaghi 2: दिशा पटानी को मिला सबसे बड़ा ऑफर, बिग बजट फिल्म और लीड रोल]
हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ आनन्द की फिल्म रैम्बो की। रैम्बो को लेकर चर्चा तो काफी समय से चल रही थी। इसी बीच खबरें आई थीं कि ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई है। वहीं अब फिल्म के मेकर्स ने कंफर्म किया है कि ये फिल्म डिब्बाबंद नहीं की गई है। सिद्धार्थ आनन्द ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि "रैम्बो का हिन्दी रीमेक जरूर बनेगा लेकिन इसके शुरू होने में थोड़ा सा वक्त लगेगा। उनका कहना है कि इस फिल्म को होल्ड पर डाला गया था लेकिन कुछ ही वक्त में फिल्म पर काम शुरू किया जाएगा।"

ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म मानी जा रही है। बता दें कि ये सिल्वेस्टर स्टेलॉन स्टारर हॉलीवुड फिल्म सीरीज है जो कि डेविड मॉरेल की नॉवेल पर बेस्ड है। वहीं अब इस फिल्म में एक बार फिर से टाइगर का धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा। आगे जानें रैम्बो के अलावा आने 6 बड़ी फिल्मों के बारे में, जिनमें देखने को मिलेगा धमाकेदार एक्शन-


Click it and Unblock the Notifications











