बागी 2 से लेकर धड़क तक, 2018 में बनेगी ये 8 फिल्में, जानकर चौंक जाएंगे आप
इन दिनों बॉलीवुड में रीमेक का जमाना चल रहा है। इस साल कई फिल्में ऐसी आ रही हैं जो जानी-मानी फिल्मों की रीमेक हैं। वहीं इस ट्रेंड में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स शामिल हो चुके हैं। इस साल कुल मिला कर 8 से 9 फिल्में ऐसी बन रही हैं जो या तो साउथ इंडियन फिल्मों की रीमेक हैं या फिल्म अंग्रेजी या किसी और भाषा की फिल्मों का हिंदी रीमेक हैं। बता दें कि हाल ही में बागी 2 आ रही है ये फिल्म भी एक साउथ की सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है।
[Baaghi 2: टाइगर श्रॉफ का Dhamaka- सिर्फ 2 दिन, फिल्म देखने से पहले जरूर पढ़ें]
वहीं सिर्फ बागी 2 ही क्यों 2018 में बॉलीवुड की कई फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। हाल ही में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की हिचकी भी एक अंग्रेजी फिल्म द फ्रंट क्लास की हिंदी रीमेक ही है। वहीं इस ट्रेंड में रणवीर सिंह भी शामिल हो चुके हैं उनकी आने वाली फिल्म सिंबा भी ऐसी की एक साउथ फिल्म की हिंदी रीमेक है।

बॉलीवुज में रीमेक का चलन तो काफी पुराना है लेकिन इस साल तो ये ट्रेंड ही बन गया है। हर तीसरी फिल्म रीमेक ही है। आगे जानें इस साल रिलीज होने वाली उन फिल्मों के बारे में पूरी डीटेल जो सुपरहिट फिल्मों की हिंदी रीमेक हैं और जानें टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म बागी 2 किस फिल्म की रीमेक है।


Click it and Unblock the Notifications