बागी 2 का एक्शन धमाका, बस 1 हफ्ता और टाइगर हिट बाकी हीरो फ्लॉप, जानें क्यों
टाइगर श्रॉफ की मच अवेटेड फिल्म बागी 2 इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में ही टाइगर का ऐसा अवतार देखकर लोगों का मुंह खुला रह गया। टाइगर श्रॉफ अपनी पहली ही फिल्म से एक्शन हीरो के तौर पर पहचान बना चुके हैं। टाइगर श्रॉफ ने अभी तक सिर्फ 5 फिल्मों में काम किया है। महज 5 फिल्मों में ही टाइगर ने अपने डांस और एक्शन का लोहा मनवा लिया है। लोगों का तो यहां तक मानना है कि टाइगर बॉलीवुड के अगले एक्शन हीरो हैं।
[प्रकाश राज B'day: सबसे खतरनाक विलेन, इनके आगे फीके सलमान से अजय देवगन तक]
हो भी क्यों ना, टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों में ऐसे-ऐसे स्टंट्स करते हुए दिखे हैं कि देखने वाले दंग रह गए। स्टंट्स के साथ-साथ टाइगर डांस के भी मास्टर हैं। ये बात वे अपनी कई फिल्मों में साबित कर चुके हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने फिल्म बागी 2 में जमकर एक्शन सीन्स दिए हैं। बता दें कि टाइगर अपनी फिल्मों में खतरनाक स्टंट्स खुद करते हैं इसके लिए किसी बॉडी डबल की मदद नहीं लेते।

टाइगर जितना बेहतरीन एक्शन सीन्स करते हैं उतने ही बेहतरीन उनका रोमैंटिक अंदाज भी है। ऐसे में इस पूरे पैकेज वाले एक्टर को देखते हुए कहें कि टाइगर श्रॉफ आने वाले समय के सुपरस्टार एक्शन हीरो हैं तो गलत नहीं होगा। आगे देखें एक्शन अवतार में टाइगर की 10 धमाकेदार तस्वीरें और जानें क्यों हैं टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो-


Click it and Unblock the Notifications