..................... BA Pass Actress Shikha Joshi Died A Painful Death Her Last Video And Emotional Post Went Viral - Hindi Filmibeat

इस एक्ट्रेस ने अपने हाथों से काटा था अपना गला, सहेली बनाती रही वीडियो, दर्द से तड़पते हुए हुई VIDEO

Shikha Joshi Death Last Video: मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। हर साल हजारों युवा यहां अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। कुछ लोग सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच जाते हैं, तो कुछ संघर्षों के बीच खो जाते हैं। ऐसी ही एक दर्दनाक कहानी है मॉडल और एक्ट्रेस शिखा जोशी की, जिनकी मौत ने साल 2015 में पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था।

Shikha Joshi Daeth Last Video

बड़े सपने लेकर मुंबई आई थीं शिखा जोशी

शिखा जोशी एक मॉडल और अभिनेत्री थीं, जिन्होंने अपने करियर में कई विज्ञापनों और प्रोजेक्ट्स में काम किया था। फिल्म 'बीए पास' में नजर आने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि बॉलीवुड में उनका करियर नई उड़ान भरेगा। लेकिन इंडस्ट्री में लगातार काम न मिलना और निजी परेशानियां उनके लिए बड़ी चुनौती बन गईं।

करीबी लोगों के मुताबिक, शिखा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव का सामना कर रही थीं। उनके सपने धीरे-धीरे टूट रहे थे और इसका असर उनकी मानसिक स्थिति पर साफ दिखाई देने लगा था।

मौत से पहले खुद को कर लिया था दुनिया से अलग

बताया जाता है कि शिखा अपनी दोस्त और अभिनेत्री मधु भारती के घर रह रही थीं। मौत से करीब दो हफ्ते पहले उन्होंने खुद को लगभग घर में ही कैद कर लिया था। वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थीं और बाहर निकलना भी कम कर दिया था।उनके करीबी लोगों ने महसूस किया था कि शिखा के बर्ताव में काफी बदलाव आ चुका है। वह पहले से ज्यादा चुप रहने लगी थीं और अक्सर तनाव में दिखाई देती थीं।

फिर आया वो खौफनाक दिन

16 मई 2015 को शिखा ने दिन के समय शराब पी थी। उसी दौरान उनकी दोस्त मधु भारती और एक अन्य मित्र भी घर में मौजूद थे। कुछ समय बाद शिखा अचानक बाथरूम में चली गईं। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आईं तो उनकी दोस्त को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। बाद में अंदर से शिखा की आवाज सुनाई दी। उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं, जिससे साफ लग रहा था कि वह गहरे मानसिक तनाव में थीं।

जब बाथरूम का दरवाजा खोला गया तो अंदर का नज़ारा झकझोर देने वाला था।शिखा पूरी तरह घायल फर्श पर पड़ी थीं और चारों तरफ खून फैला हुआ था। उन्होंने किचन के चाकू से अपने गले पर वार किए थे। उन्हें तुरंत बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी हालत बेहद नाजुक थी।

आखिरी वीडियो ने खींचा सबका ध्यान

घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया था, जिसने मामले को और सुर्खियों में ला दिया। उस वीडियो में शिखा अपनी जिंदगी के दर्द और कुछ लोगों से जुड़े आरोपों का जिक्र करती दिखाई दी थीं।

हालांकि जांच एजेंसियों ने पूरे मामले की पड़ताल की और अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई। उस समय यह मामला मीडिया और सोशल मीडिया पर लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा।

मौत से पहले किया था भावुक पोस्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी मौत से एक दिन पहले शिखा पूरी रात जागती रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता की तस्वीर लगाई थी और एक इमोशनल नोट भी लिखा था। लिखा कि "मैं अपना बचपन फिर से जीना चाहती हूं... जब मेरा परिवार ही मेरी पूरी दुनिया थी... और अब पूरी दुनिया मेरी फैमिली है."

Read more about: shikha joshi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X