सेट पर सभी को चाय पिलाने वाले लड़के ने किए करनामे, बनाई ऐसी बोल्ड फिल्में कि उड़े सबके होश

BR Ishara Bold Films

हर एक फ़िल्म मेकर अपने हिसाब से चलता है. वह अपनी सोच के अनुसार ही कहानियां चुनता है और बनाता भी है. लेकिन इन दिनों बोल्ड और ओटीटी पर अश्लीलता वाली फिल्मों को लेकर इन दिनों काफी ज्यादा बहस छिड़ी हुई है. 1970 से लेकर 1980 के दशक के दौरान निर्देशक बीआर इशारा ने अपनी बोल्ड फिल्मों की वजह से तहलका मचा दिया था. उन्होंने एक ऐसा ट्रेंड शुरू किया था जिसमें वह कम बजट में ही बोल्ड फिल्में बना रहे थे. उनकी ऐसी ही बोल्ड फिल्मों में सबसे पहली फिल्म थी 'चेतना' जो कि काफी सुपरहिट गई थी. बता दें कि यह कहानी एक युवा कॉल गर्ल की थी. जिसने पूरे देश में खलबली मचा दी थी. इस फिल्म में रेहाना सुल्ताना, अनिल धवन और शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आए. बता दें कि इशारा हिमाचल प्रदेश अपने घर से भागकर मुंबई आ गए और उन्होंने फिल्मों के सेट पर चाय पिलाने वाले लड़कों के रूप में काम करना शुरू कर दिया था.

1964 में बनाई पहली फ़िल्म

लेकिन इस बात का किसी को अंदाजा नहीं था कि सबको फिल्म सेट पर चाय पिलाने बाला एक लड़का आगे चलकर बोल्ड वाली फिल्में बनाकर पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचा देगा. इशारा सेट पर धीरे-धीरे लिखने का काम करना शुरू कर चुके थे. जिसके बाद में 1964 में अजीत को लेकर उन्होंने पहली फिल्म बनाई और उसका नाम रखा आवारा बादल. जिसके बाद में संजीव कपूर और पृथ्वीराज कपूर को लेकर उन्होंने गुनाह और कानून फिल्म को डायरेक्ट किया. लेकिन इंडस्ट्री में खलबली उनकी फिल्म चेतना ने ही मचाई. लेकिन इसके बाद में लगातार उन्होंने ऐसी ही बोल्ड फिल्में बनाना शुरु कर दिया.

अमिताभ-जया संग किया काम

इशारा ने अपनी फिल्मों में रिश्तो के साथ-साथ सामाजिक वर्जन आओ और मानवीय भावनाओं की जटिलता को दर्शाया. साथ ही उन्होंने अमिताभ बच्चन और जया भादुरी के साथ में एक नजर फिल्म रिलीज की जो कि 1972 में आई थी. इस फिल्म में एक युवा कवि कोठी पर बैठी वेश्यावृत्ति को मजबूर युवती से शादी करने के लिए तत्पर होता है.1974 में रिलीज हुई फिल्म प्रेम शास्त्र में रिश्तो में वर्जित संबंधों की कहानी दर्शाई गई थी और इसमें देवानंद के साथ-साथ जीनत अमान भी नजर आए थे.

बोल्ड फिल्मों पर काम करते थे इशारा

जिसके बाद में इशारा की 1975 में कागज की नाव फिल्म रिलीज हुई थी जो कि अमीर आदमी की अय्याशी की कहानी पर निर्भर थी. इस फिल्म में समाज के ठुकराए हुए एक ऐसी औरत की कहानी दर्शाई गई थी, जो की बदनामी से बचने के लिए हत्याएं कर दिया करती थी. इसी के साथ-साथ इशारा नहीं जरूरत और नई दुनिया नए लोग जैसी कई सारी फिल्मों पर काम किया. इशारा की फिल्में ज्यादातर बोल्ड और साहसिक विषयों पर ही होती थी तो इसी वजह से काफी विवादों में भी बनी रहती थी. उनकी फिल्में समाज की सच्चाई दिखाने वाली कहानियों में से एक थी. जिसके बाद में इशारा की फिल्मों ने बॉलीवुड सिनेमा पर काफी गहरा प्रभाव छोड़ा और कई सारे लोग यह भी मानते हैं कि वह समय से पहले डायरेक्टर थे.

अधिकतर सभी पॉपुलर सितारों संग किया काम

इशारा की कहानियां बेहद ही दिलचस्प हुआ करती थी और इतना ही नहीं कई सारे लोग तो यह भी मानते थे कि वह बी ग्रेड फिल्में बनाते हैं. लेकिन इसके बावजूद भी कई सारे जबरदस्त और दिग्गज कलाकारों ने भी उनके साथ काम किया. जिनमें राकेश खन्ना, संजीव कपूर, राज बब्बर, जया बच्चन, अरुणा ईरानी और राज किरण जैसी मशहूर हस्तियां शुमार थी. उसे वक्त उन्होंने अपनी फिल्मों में कई सारे नए चेहरों को फेमस कर दिया. जिन्हें आगे चलकर बड़ा स्टार बनने का मौका मिला. इस लिस्ट में भी अमिताभ बच्चन, रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कलाकार शामिल थे. यहां तक कि उन्होंने क्रिकेटर सलीम दुर्रानी को भी फिल्मों में काम करने का मौका दिया और उनके साथ में परवीन बाबी को भी फिल्मों में डेब्यू करवा दिया था.

More from Filmibeat

Read more about: b r ishara chetan anand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X