दफना आए बेटे को... नवजात बेटे की हुई मौत तो घर आकर बेसुध पत्नी के एक सवाल से हिला ये स्टार

B Praak Baby Dead: बी प्राक एक मशहूर सिंगर है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने बैक टू बैक गानों के चलते इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। लेकिन पिछले कुछ वक्त से उनको अक्सर कृष्ण भक्ति में ही डूबे रहते हुए देखा जाता है। लेकिन आपको बता दें कि एक वक्त ऐसा था जब सिंगर के जीवन में सबसे कठिन वक्त आया था।
बी प्राक ने अपने तुरंत जन्मे हुए बेटे को खो दिया था और इस पर उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बात भी की थी। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट के दौरान सिंगर ने अपनी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की थी। यहां पर उनसे सवाल किया गया था कि आखिरकार वह आध्यात्मिक की तरफ क्यों बढ़ते जा रहे हैं।
बी प्राक ने इस पर जवाब देते हुए कहा था कि साल 2021 में उन्होंने अपने चाचा जी को खो दिया था और इसी साल उनके पिता का भी निधन हो चुका था। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत उनके जीवन में तबाही जब उन्होंने अपने तुरंत जन्मे हुए बेटे को खो दिया था।
बी प्राक ने बताया कि जब उन्होंने अपने नवजात बेटे को खो दिया था तो उनके जैसे सब कुछ खत्म हो गया था। बहुत नेगेटिविटी भी आ गई थी। सिंगर ने बताया कि वह समझ नहीं पा रहे थे कि वह अपनी पत्नी मेरा को इस बारे में कैसे बताएंगे क्योंकि उनको लगा कि वह कभी भी इसको संभाल नहीं पाएंगी।
बी प्राक ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि मैं लगातार अपनी पत्नी को बोल रहा था कि बच्चा एनआईसीयू में है। ऐसा इसीलिए क्योंकि अगर हम उसको सच बता देते तो वह झेल नहीं पाती। सिंगर ने बताया कि जब उन्होंने अपने मृत बेटे का शव अपने हाथों में लिया था तो उसको पकड़ना बहुत ज्यादा उन्हें भारी लग रहा था।
बी प्राक बताते हैं कि जब वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद अस्पताल के कमरे में वापस पहुंचे तो उनकी पत्नी रोती हुई मिली। दरअसल वह इसीलिए रो रही थी क्योंकि वह अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाई। सिंगर ने बताया कि अगर जिंदगी में किसी को भी उठाना मुझे भारी लगा तो वह अपने बेटे को। उससे भारी चीज मैंने अपनी जिंदगी में नहीं उठाई। जब मैं अस्पताल वापस आया तो मीरा ने पूछा कि दफना के आ गए।


Click it and Unblock the Notifications
















