B'day Special: 'नागिन' से लेकर 'जुनून' तक, हर किरदार में मौनी रॉय ने जीता फैंस का दिल
अयान मुखर्जी की मल्टीस्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सक्सेस को एंजॉय कर रही मौनी रॉय का फिल्मी सफर छोटे पर्दे से शुरू हुआ था। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के एक बंगाली परिवार में मौनी रॉय का जन्म हुआ। मौनी की स्कूली पढ़ाई कूच बिहार में ही हुई। मौनी के माता-पिता चाहते थे कि वह पत्रकार बनें, इसलिए दिल्ली के जामिया-मिलिया-इस्लामिया यूनिवर्सिटी से मौनी ने मास कम्यूनिकेशन का कोर्स में दाखिला लिया। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी मौनी रणबीर कपूर के साथ अपना बर्थडे भी शेयर करती हैं। रणबीर कपूर की तरह ही मौनी रॉय भी 28 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं।
आइए मौनी के अब तक के फिल्मी सफर पर डालते हैं एक नजर

बैकग्राउंड डांसर के तौर पर शुरू हुआ एक्टिंग कॅरियर :
मौनी रॉय ने अपने परिवार की इच्छा को मानते हुए जामिया-मिलिया-इस्लामिया यूनिवर्सिटी में मास कम्यूनिकेशन कोर्स में दाखिला तो ले लिया था लेकिन एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मौनी ने बीच में ही कोर्स को छोड़ दिया। मौनी रॉय ने अपने कॅरियर की शुरुआत अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फिल्म 'रन' में एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर किया था।

'क्योंकि...' से लेकर 'नागिन' तक कई सीरियल्स का बनी हिस्सा :
मौनी रॉय ने अपना एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत पॉपुलर टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। सीरियल में उन्होंने कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया था। इसके बाद मौनी 'कस्तूरी', 'देवों के देव महादेव', 'नागिन', 'नागिन 2', 'नागिन 3', 'टशन-ए-इश्क', 'जुनून - ऐसी नफरत तो कैसा इश्क', 'कृष्णा चली लंदन', 'एक था राजा एक थी रानी' के साथ-साथ 'झलक दिखला जा' के सीजन 9 में भी नजर आयी। मौनी को सबसे ज्यादा पहचान 'देवों के देव महादेव' में सती के किरदार और 'नागिन' से मिली।

पंजाबी फिल्म से शुरू हुआ फिल्मी सफर :
मौनी रॉय ने अपना फिल्मी सफर साल 2011 में पंजाबी फिल्म 'हीरो हिटलर इन लव' से शुरू किया था। इसके अगले साल ही यानी 2018 में वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में नजर आयी थी। मौनी ने फिल्म 'रोमियो अकबर वाल्टर', 'मेड इन चाइना' और 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' में लीड रोल किया है। इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में जुनून के किरदार ने मौनी की दमदार एक्टिंग ने एक बार फिर से अपनी छाप छोड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications