Birthday Special : कृति सेनन का ब्रो है ‘फुकरे’ का चूचा वरुण शर्मा, जानती हैं एक्टर के सारे सीक्रेट

Varun Sharma

बॉलीवुड में आकर चुचा बन गए छिछोरे। फिल्म 'फुकरे' में चुचा के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले वरुण शर्मा ने जब 'छिछोरे' में सेक्सा का किरदार निभाया तो लगा ही नहीं कि वह एक्टिंग कर रहे हैं। साइड एक्टर और कॉमेडियन के तौर पर वरुण शर्मा ने बॉलीवुड में अपना एक खास मुकाम बनाया है। वरुण शर्मा 4 फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। वरुण शर्मा का जन्म पंजाब में हुआ था। वरुण शर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री में भले ही गिनी-चुनी फिल्मों में काम किया हो लेकिन उनके हिस्से में कुछ ऐसे किरदार आये हैं, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में बस तहलका मचा दिया। वरुण की जिंदगी में प्यार ने बड़े ही कम उम्र में दस्तक दी थी लेकिन एकता कपूर के टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' के खत्म होने के साथ-साथ वरुण शर्मा की लव स्टोरी पर भी ब्रेक लग गया। वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वरुण शर्मा अभी 'फुकरे 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

आइए आपको Birthday Boy वरुण शर्मा से जुड़ी कुछ खास और मजेदार बातें बताते हैं :

पहली फिल्म में पेंट के डिब्बे में दिया गया था खाना :

पहली फिल्म में पेंट के डिब्बे में दिया गया था खाना :

वरुण शर्मा को अपने पहले फिल्म में ही धोखा मिला था। वरुण से कहा गया था कि फिल्म में उनका रोल हीरो के दोस्त का है। लेकिन जब वह फिल्म के सेट पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि फिल्म में उन्हें बैकग्राउंड आर्टिस्ट का किरदार दिया गया था। वरुण ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मुझे फिल्म के सेट पर एक कागज में सिर्फ 4 लाइन लिखकर दे दिया गया था। सबसे बुरा तो तब लगा जब पेंट के डिब्बे में मुझे खाना दिया गया जिस पर मेरा नाम लिखा था। फिल्मों के सेट पर जूनियर आर्टिस्ट से किया जाने वाला बुरा बर्ताव उस दिन मुझे बहुत बुरा लगा।"

सीरियल के साथ खत्म हो गयी लव स्टोरी :

सीरियल के साथ खत्म हो गयी लव स्टोरी :

वरुण शर्मा जब स्कूल में पढ़ते थे, उसी समय उनके जीवन में प्यार आया था। उस समय घर की सभी औरतें एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' को देखने में व्यस्त रहती थी। वह समय मोबाइल से पहले वाला समय था। इसलिए जब सीरियल शुरू होता था तो वरुण अपनी गर्लफ्रेंड से लैंड लाइन पर बातें किया करते थे। लेकिन जैसे ही यह सीरियल खत्म हुआ वरुण शर्मा की लव स्टोरी पर भी ब्रेक लग गया।

कृति सेनन हैं ब्रो :

कृति सेनन हैं ब्रो :

वरुण शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन से बहुत गहरी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। कृति ने भी कई बार कहा है, "वरुण मुझे लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव है।" कृति से अपनी गहरी दोस्ती के बारे में वरुण शर्मा ने कहते हैं, "मैं बहुत खुशनसीब हूं कि कृति जैसा एक दोस्त एक भाई मेरे पास है। मैं उन्हें ब्रो बुलाता हूं। मेरे लिए कृति एक बहन से ज्यादा एक भाई है। मेरे जीवन में जो कुछ चल रहा होता है, वह कृति को पता होता है। कृति मेरे सारे सीक्रेट्स जानती हैं। मुझे भी उनकी लाइफ के बारे में काफी कुछ पता होता है।"

More from Filmibeat

Read more about: varun sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X