कभी ट्रेन में गाया गाना, झेला संघर्ष, आज बन चुका है बॉलीवुड का टॉप एक्टर, करोड़ों की है संपत्ति

बॉलीवुड में ऐसे कई सारे सितारे हैं जिनकी खुद की अपनी एक स्ट्रगल स्टोरी है। लेकिन आज के वक्त में वह एक अच्छा खासा मुकाम हासिल कर चुके हैं। इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना का भी नाम शामिल है। उन्होंने बधाई हो और विक्की डोनर जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक वक्त पर ट्रेन में गाना गाया करते थे।
आयुष्मान खुराना को हमेशा से ही सिंगिंग और एक्टिंग का शौक रहा। कॉलेज के दिनों में भी उन्होंने कई सिंगिंग कंपटीशन में हिस्सा लिया। तभी एक्टर अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से मुंबई जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में गाना भी गाया करते थे। इस बात का खुलासा खुद आयुष्मान खुराना ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
आयुष्मान ने बताया था कि "तब हमारे पास में पैसे बहुत कम होते थे और हम काफी मस्ती करते थे। हम ट्रेन में गाना गाने लगते थे और इसके लिए हमें लोग पैसे भी देते थे। एक बार हमारा गाना लोगों को इतना ज्यादा पसंद आया कि उन्होंने हमें बहुत सारे पैसे दे दिए। वह पैसे इतनी ज्यादा थे कि मैं अपने दोस्तों के साथ में गोवा घूम कर आ गया था।"
बता दे कि आयुष्मान खुराना ने कॉलेज पूरा कर मुंबई जाने का फैसला लिया और यहां पर उनका असली संघर्ष शुरू हुआ। खूब धक्के खाने के बाद उन्हें एमटीवी के शो रोडीज में काम करने का मौका मिला। इस शो से उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई और ट्रॉफी भी हासिल की। यहीं से आयुष्मान ने अपने करियर में उड़ान भरी।
इसके बाद आयुष्मान खुराना ने वीडियो जॉकी के तौर पर एमटीवी के लिए काम किया। यहीं से उन्हें अपनी पहली फिल्म 'विक्की डोनर' मिली और यह सुपरहिट भी साबित हुई। बाद में भूमि पेडनेकर के साथ उन्हें 'दम लगाकर हईशा' फिल्म में भी देखा गया। देखते ही देखते आयुष्मान बॉलीवुड के एक टॉप एक्टर बन गए।
अगर हम आयुष्मान खुराना की नेटवर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। यहां तक पहुंचाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और खबरों के अनुसार आपको बता दें कि वह तकरीबन अभी के समय पर 80 करोड़ के मालिक हैं।


Click it and Unblock the Notifications