B'day Spcl: डेब्यू से ही बड़ा Dhamaka, 6 साल में 10 फिल्में, यूं ही नहीं बने सुपरस्टार

बॉलीवुड में यूं तो कई एक्टर आते हैं.. कई सुपरस्टार बनते हैं और कई पहली-दूसरी फिल्म से ही रिजेक्ट हो जाते हैं। वहीं ऐसे एक्टर कम ही होते हैं जो ऑडिएंस के दिल जीत कर स्टार बन जाते हैं। ऐसे ही एक स्टार ने 6 साल पहले बॉलीवुड में कदम रखा था और अपनी पहली ही सुपरहिट फिल्म से साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक्टर नहीं हैं बल्कि सुपर-डुपर टैलेंटेड एक्टर हैं। ये स्टार यूं ही नहीं बने उन्होंने एक्टिंग से लेकर सिंगग, रेडियो जॉकी और वीजे जैसे टैलेंट में भी माहरथ हासिल कर रखी है।

[B'day Spcl: पहली फिल्म ही ब्लॉकबस्टर, सलमान के साथ जबरदस्त जोड़ी, अचानक हो गईं गायब]

अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं एक्टर आयुष्मान खुराना की.. जी हां! आयुष्मान आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये पंजाबी मुंडा बॉलीवुड में शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता हैं। रेडियो और टीवी रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान आज बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने 2012 में विकि डोनर जैसी हटकर फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था और पहली फिल्म से ही साबित कर दिया था कि वे बॉलीवुड में एक्टिंग का लेवल बढ़ाने आए हैं।

ayushmann-khurrana-turns-34-know-whe-he-is-one-the-best-actor-of-Bollywood

ये हैरानी वाली बात नहीं है कि 6 साल से छोटे से फिल्मी करियर में उन्होंने अब तक लगभग 12 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनकी फिल्में अपने हटके अंदाज के लिे जानी जाती हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड स्टार आयुष्मान के बारे में कुछ बेहद दिलचस्प बातें जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X