इन सितारों ने फिल्मों में आने से पहले ही रचा ली थी शादी, एक का तो कुछ ही सालों में उजड़ा घर

Ayushmann Khurrana

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर सुनने को मिलता है कि फिल्मी सितारे शूटिंग करते करते एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं और बाद में अचानक से ही शादी रचा कर हर किसी को हैरान कर देते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही शादी रचाई. यहां तक कि आज वह अपनी सक्सेस का जिम्मेदार अपनी पत्नियों को मानते हैं.

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं और आपको बता दें कि जल्दी ही उनकी 'ड्रीम गर्ल 2' फिल्म रिलीज होने वाली है. इतना ही नहीं आयुष्मान खुराना को बॉलीवुड में ऑलराउंडर माना जाता है. लेकिन उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले ही ताहिरा कश्यप के साथ में शादी रचा ली थी.

सनी देओल

सनी देओल हमेशा से ही अपने दमदार एक्शन की वजह से पसंद किए जाते हैं. उनकी फिल्में भी काफी ज्यादा हिट जाती है और हाल ही में 'गदर 2' ने भी सिनेमा घरों में धमाल मचाया हुआ है. लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले ही पूजा देओल के साथ में शादी रचा ली थी.

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी को बॉलीवुड का अन्ना कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने हिंदी सिनेमा में काफी दमदार फिल्मों में काम कर हर किसी को इंप्रेस कर दिया है. लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले ही माना शेट्टी के साथ में शादी रचाई थी.

अनिल कपूर

अनिल कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार है और आपको बता दें कि इन दोनों उनके गुड लुक्स भी काफी ज्यादा बेहतरीन नजर आते हैं. बता दे कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले ही सुनीता कपूर के साथ में शादी कर ली थी.

सैफ अली खान

सैफ अली खान पटौदी खानदान के बैठे हैं और आपको बता दें कि उनका चार्म भी इन दिनों काफी ज्यादा लोगों पर छाया हुआ है. इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि सैफ अली खान ने डेब्यू करने से पहले ही अमृता सिंह के साथ में शादी रचा ली थी. हालांकि आपको बता दें कि अब दोनों का तलाक हो चुका है और सैफ अली खान ने दूसरी शादी करीना कपूर के साथ में रचाई.

Read more about: ayushmann khurrana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X