आयुष्मान खुराना की दिवाली पार्टी में जगमगाए सितारे, वरुण धवन से लेकर कार्तिक-अनन्या तक ने सजाई महफिल
बॉलीवुड में दिवाली पार्टी की शुरुआत हो चुकी है। हर साल स्टार्स दिवाली के मौके पर गेट-टुगेदर का आयोजन करते हैं। पिछले कुछ सालों से कोरोना की वजह से स्टार्स, दिवाली के मौके पर पार्टी नहीं कर रहे थे लेकिन, इस साल जब स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है तो बॉलीवुड में दिवाली बैश की भी वापसी हो गई है।

रविवार को आयुष्मान खुराना ने अपने घर पर दिवाली के की शानदार पार्टी रखी। इस मौके पर कई स्टार्स पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे। आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप की इस दिवाली बैश में स्टार्स जमकर मस्ती करते भी नजर आए।
आप भी देखें आयुष्मान खुराना की दिवाली बैश में कौन-कौन से स्टार्स पहुंचे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें-

पत्नी के साथ पहुंचे वरुण
आयुष्मान खुराना की पार्टी में वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ पहुंचे। ब्लू साड़ी में नताशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों साथ में परफेक्ट कपल लग रहे थे।

किलर लुक में पहुंचे कार्तिक आर्यन
दिवाली बैश में कार्तिक आर्यन भी पारंपरिक अवतार में पहुंचे। ब्लू कुर्ता-पजामे में कार्तिक आर्यन हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे। बाद में आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि कार्तिक ने दिवाली पार्टी की गेम में भी अच्छी-खासी रकम जीत ली।

करण जौहर के साथ पहुंची अनन्या पांडे
अनन्या पांडे करण जौहर के साथ आयुष्मान खुराना की पार्टी में पहुंची। मनीष मल्होत्रा भी दोनों के साथ नजर आए।

आयुष्मान-ताहिरा ने दिया पोज
पार्टी के होस्ट आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने भी पैपराजी के सामने आकर पोज दिए। दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। बता दें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' हाल ही में रिलीज हुई है।

क्यूट रितेश-जेनेलिया
बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी आयुष्मान खुराना के दिवाली बैश में पहुंचे। दोनों हमेशा की तरह मस्ती करते नजर आए।

स्टनिंग लगीं कृति सेनन
कृति सेनन इस बैश में सफेद और गोल्डन कलर की साड़ी में पहुंची थीं। हर किसी की निगाहें कृति सेनन पर ही थम गई।

हुमा कुरैशी-रकुल प्रीत सिंह
हुमा कुरैशी और रकुल प्रीत सिंह कुछ इस अंदाज में आयुष्मान खुराना की पार्टी में पहुंचे। बता दें कि, रकुल प्रीत सिंह 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











