2020 में समलैंगिकता पर दो बड़ी फिल्में- शुभ मंगल ज्यादा सावधान और दोस्ताना 2 का मुकाबला
एक्टर कार्तिक आर्यन और आयुष्मान खुराना ऐसे यंग स्टार्स हैं जिनकी फिल्म में एंटरटेंमेंट की जबरस्त गारंटी होती है। इनकी फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में सफल होती हैं। इस साल दोनों एक-एक फिल्में होमोसेक्सुलिटी के मुद्दे पर ला रहे हैं। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' 21 फरवरी को रिलीज हो रही है तो कार्तिक आर्यन की फिल्म 'दोस्ताना 2' दिसंबर में रिलीज होगी।
दोनों की फिल्मों की रिलीज में लंबा अंतर है लेकिन फिल्मों के विषय लगभग समान हैं। सवाल ये है कि कार्तिक और आयुष्मान खुराना की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना दर्शकों को पसंद आती है और ये फिल्में कितना समलैंगिक लोगों की परेशानियों को उठाने में सफल होती हैं।

हाल में ही इसे लेकर लव आज कल एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी बात भी रखी। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म लव आज कल फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











