..................... Ayushmann Khurrana had revealed that Bollywood celebrities have to buy clothes on rent. - Hindi Filmibeat

जब Ayushmann Khurrana ने खोली थी बॉलीवुड की पोल! कहा- 'सब कुछ किराए पर है...'

Ayushmann Khurrana

Ayushmann Khurrana Shocking Revelation: आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। वह अभी तक कई सारी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है। लेकिन अब हाल ही में एक्टर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान खुराना ने बताया कि किस तरीके से ज्यादातर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने कपड़े खरीदने की बजाय उनका किराए पर ले लेते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि बॉलीवुड सितारे अपने फैशन सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में किराए के कल्चर को लेकर बात की और बताया कि "पूरा बॉलीवुड किराए पर है और आपको लगता है हम कपड़े खरीदने हैं?"

आयुष्मान खुराना ने इस पर बात करते हुए कहा कि "हम स्टाइलिस्ट को कम पर रखा करते हैं और वह कपड़े मंगवा लेते हैं। इसके बाद कपड़े वापस भी कर दिया करते हैं। हम कहां से इतने सारे कपड़े लेंगे।" हालांकि एक्टर ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें इंडस्ट्री में दिलजीत दोसांझ का स्टाइल सबसे ज्यादा अच्छा लगता है।

आयुष्मान खुराना ने अपने खुद के फैशन सेंस को लेकर भी बात की और कहा कि वह इसको लेकर काफी 'जूनूनी' नहीं है। यह भी खुलासा किया की एंकरिंग के दिनों में उनके भाई अपारशक्ति खुराना ही उनका स्टाइल किया करते थे। इतना ही नहीं आयुष्मान खुराना ने उसको अपनी पॉकेट मनी बताया और अपने भाई को उसके काम के लिए भी पैसे दिए थे।

Read more about: ayushmann khurrana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X