Happy B'Day आयुष्मान खुराना: विकी डोनर से ड्रीम गर्ल का 'खास' सफर, सबसे अलग अंदाज़
एक ओर जहां अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' को लेकर आयुष्मान खुराना तारीफ पर तारीफ बटोर रहे हैं। वहीं, आज एक्टर अपना 35वां जन्मदिन भी मना रहे हैं। एक के बाद एक दमदार फिल्में करते हुए आयुष्मान ने दर्शकों के दिल में अपनी अलग जगह बनाई है। वहीं, लगातार 6 हिट फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर भी वह सफलता का दूसरा नाम बन चुके हैं।
आयुष्मान की आने वाली फिल्में बाला, गुलाबो सिताबो और शुभ मंगल ज्यादा सावधान भी काफी अलग विषयों पर बनी फिल्में हैं.. जिससे इनकी सफलता की गति और तेज़ होने वाली है। आज दर्शकों को आयुष्मान की फिल्मों का बेसब्री से इंतज़ार होता है क्योंकि वह कुछ अलग लाने की गारंटी देते हैं। फिल्म अंधाधुन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित आयुष्मान ना सिर्फ स्क्रिप्ट के चुनाव की वजह से आज इस मुकाम पर हैं, बल्कि हर चुनाव को दिल से निभाने की सराहना भी बटोरते हैं। कोई दो राय नहीं कि आयुष्मान आज के जेनरेशन सबसे दमदार एक्टर्स में शामिल हैं।
फिल्मीबीट की ओर से आयुष्मान खुराना को जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











