1Year छोटे बजट की जबरदस्त फिल्म, ताबड़तोड़ HIT हुई 'जेंट्स प्रॉब्लम', पहली बार बनी ऐसी फिल्म
बॉलीवुड में यूं तो हर साल कई फिल्में रिलीज होती है। कई हिट होती है तो कई फ्लॉप वहीं ऐसी कम ही फिल्में होती हैं जो न सिर्फ जबरदस्त हिट होती है बल्कि ऑडिएंस के दिलों में उतर जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म थी भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल सावधान.. आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक इस फिल्म की बात क्यों कर रहे हैं तो आपको बता दें कि ये फिल्म 1 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थी।
[अजय देवगन की फिल्म Reject तो किसी ने छोड़ी सलमान की फिल्म, 10 नाम जानकर चौंक जाएंगे]
शुभ मंगल सावधान इसलिए खास थी क्यों कि ये एक ऐसा सब्जेक्ट लेकर आई थी जो बॉलीवुड में कभी नहीं देखने को मिला। जेंट्स प्रॉब्लम के नाम पर इस फिल्म में इतनी जबरदस्त कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिला कि ऑडिएंस को मजा ही आ गया। न सिर्फ आयुष्मान-भूमि की जोड़ी ने जादू चलाया बल्कि कहानी से लेकर निर्देशन तक इस फिल्म में सबकुछ शानदार था।

वहीं ये बॉलीवुड ऐसी कम बजट वाली फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। वहीं इस फिल्म को देखें तो कह सकते हैं कि अब बॉलीवुड में ट्रेंड बदल रहा है। अगर कंटेंट और अभिनय में दम है तो कम बजट वाली फिल्में भी ताबड़तोड़ चल जाती हैं। तो इसी बात पर आगे जानें बॉलीवुड की ऐसी ही छोटे बजट वाली फिल्मों के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications











