विरासत की सियासत को छोड़ हीरो बना ये एक्टर, सुपरस्टार से है खास नाता, तब भी नहीं हुए सफल

Ayush Sharma, Arpita Khan

सलमान खान बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उनकी बहन अर्पिता खान काफी सुर्खियों में रहती है। दरअसल अर्पिता खान ने आयुष शर्मा के साथ में शादी रचाई और यह लव मैरिज थी। लेकिन आयुष शर्मा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि आयुष शर्मा किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और उनके पास में पैसों की भी कोई कमी नहीं है।

बता दे कि आयुष शर्मा का जन्म हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में 26 अक्टूबर सन 1990 में हुआ। उनका जन्म एक सियासी परिवार में हुआ है और उनके दादा पंडित सुखराम केंद्रीय मंत्री भी हुआ करते थे। हालांकि एक्टर के दादा अभी से 2 साल पहले साल 2022 में इस दुनिया को अलविदा कह गए। आयुष के दादा ने राजनीति में अपने परिवार का अच्छा खासा नाम बनाया था और इस विरासत की सियासत को भी आयुष के पिता ने आगे बढ़ाया।

आयुष के पिता का नाम अनिल शर्मा है। वह भी हिमाचल प्रदेश के पांच बार विधायक रह चुके हैं। सबसे पहले साल 1993 में वह पहली बार विधायक बने और साल 2007, 2012, 2017 और फिर 2 साल पहले 2022 में भी मंडी से अनिल शर्मा विधायक बन गए। दरअसल आयुष शर्मा के पिता भारतीय जनता पार्टी के ध्वज तले राजनीति में बने हुए हैं। हालांकि आयुष ने परिवार की विरासत को छोड़कर अपने अलग सपने बुने। बचपन से ही वह हीरो बनना चाहते थे।

स्कूल की पढ़ाई खत्म होने के बाद आयुष शर्मा ने हीरो बनने की तैयारी की। इसके बाद वह मुंबई आ गए और यहां पर उन्होंने काफी स्ट्रगल किया। आयुष ने फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया। काफी काम तलाशने के बाद में साल 2013 में उनकी मुलाकात सलमान खान की बहन अर्पिता से हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई और साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली।

इसके बाद में सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई बने आयुष शर्मा ने उन्हीं की फिल्म प्रेम रतन धन पायो और बजरंगी भाईजान में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। बाद में साल 2018 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और फिल्म लव यात्री से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 24 करोड़ के बजट में बंद कर इसने 16 करोड़ की कमाई की। अब जल्दी ही एक्टर को रुसलन फिल्म में देखा जाने वाला है। हालांकि एक्टर का कैरियर इसके बावजूद चमक नहीं पाया।

More from Filmibeat

Read more about: ayush sharma arpita khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X