Pics: नई तस्वीरों में अलग दिख रही हैं आएशा टाकिया, फैन्स ने कहा - होंठों की दूसरी सर्जरी भी खराब
बॉलीवुड एक्ट्रेस आएशा टाकिया अपनी नई तस्वीरों में काफी अलग नज़र आ रही हैं और फैन्स को उनकी नई तस्वीरें देखते ही ये समझने में देर नहीं लगी कि आएशा टाकिया ने फिर से लिप सर्जरी करवा कर अपने होंठ बढ़वा लिए हैं। गौरतलब है कि पिछली बार भी आएशा टाकिया के बढ़े हुए होंठ चर्चा का विषय बने थे।
पिछली बार जब आएशा टाकिया ट्रोल हुई थीं तो लोगों ने उनकी फोटोशॉप किए हुए होंठों की तस्वीरें भी वायरल कर दी थीं। लेकिन इस बार आएशा टाकिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर कीं जिस पर लोग भद्दे कमेंट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि प्लास्टिक सर्जरी, बॉलीवुड हीरोइनों की ज़िंदगी का काफी अहम हिस्सा है। एक बार राखी सावंत ने कहा था कि जितनी प्लास्टिक सर्जरी बॉलीवुड में होती है उस प्लास्टिक को बेच कर वो करोड़पति बन जाएंगी। वहीं दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर भी कॉफी विद करण पर हीरोइनों की प्लास्टिक सर्जरी डिस्कस कर चुकी हैं और बोल चुकी हैं कि अगर कुछ लोगों की कब्र खोदी जाए तो वहां पर केवल प्लास्टिक मिलेगा।
कई हीरोइनों ने लिप सर्जरी का सहारा लिया है अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए। किसी के लिए ये सर्जरी कामयाब हुई और किसी के लिए ये बुरी तरह फेल हो गई और उनका लुक खराब हो गया। देखिए तस्वीरें।

वाणी कपूर की लिप सर्जरी
वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरूआत की थी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के साथ। इस फिल्म में वाणी कपूर, काफी अलग नज़र आई थीं। इसके बाद बेफिक्रे में उनकी लिप सर्जरी की काफी चर्चा हुई और उनकी तस्वीरों की तुलना की गई।

सोशल मीडिया पर ट्रोल
वाणी कपूर की लिप सर्जरी के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था। किसी ने उन्हें बत्तख कहा तो किसी ने उनकी तस्वीरों पर चुटकुले बनाए। हालांकि बेफिक्रे के बाद वाणी कपूर ने वॉर के साथ सफलता के ऐसे झंडे गाड़े कि सबकी बोलती बंद हो गई।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने जब अंदाज़ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था तो वो काफी अलग दिखती थीं। धीरे धीरे उनके लुक्स में बदलाव होने लगे। हॉलीवुड में जाने से पहले, प्रियंका चोपड़ा देसी गर्ल बनी लेकिन उनकी लिप सर्जरी देख दर्शक चौंक गए थे।

मौनी रॉय
मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरूआत क्योंकि सास भी कभी बहू थी के साथ की थी और उस समय वो इस तस्वीर में जैसी दिख रही हैं, वैसी दिखती थीं। इसके बाद मौनी टीवी की नागिन बनने के साथ ही सबसे हॉट अभिनेत्री भी बन गई और उनके बदले हुए होठों ने सबका ध्यान खींचा।

अनुष्का शर्मा
जब अनुष्का शर्मा, पीके में अपने बढ़े हुए होठों के साथ नज़र आईं तो किसी को विश्वास नहीं हुआ कि ये अनुष्का ने खुद के साथ क्या कर लिया। हालांकि बाद में अनुष्का ने कुबूल किया कि उन्होंने किसी रोल के लिए कुछ नया ट्राई किया था जो कि परमानेंट नहीं है और कुछ दिनों में ठीक हो जाएगा।

प्रीती ज़िंटा
प्रीती ज़िंटा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे क्यूट अभिनेत्री माना जा सकती हैं। प्रीती ज़िंटा की लिप सर्जरी के बाद वो इतना बदल गईं कि उनका क्यूट अवतार दोबारा दिखना मुश्किल हो गया था।

गौहर खान
गौहर खान को ये बीमारी तब लगी जब वो खान सिस्टर्स नाम का शो कर रही थीं और एक फोटोशूट के दौरान उन्हें एक फोटोग्राफर ने कह दिया था कि तुम्हारे होंठ पतले हैं।

कैटरीना कैफ
तब और अब की कैटरीना कैफ में कितना अंतर है ये तो आप देख ही सकते हैं। हालांकि, अपने लुक को बदलने के साथ कैटरीना ने इतनी मेहनत कर दी कि इस समय सबसे टॉप की अभिनेत्री हैं।

श्रीदेवी
श्रीदेवी को एक इवेंट पर जब लोगों ने इस तरह देखा तो हर कोई काफी चौंक गया। लिप सर्जरी श्रीदेवी को काफी महंगी पड़ गई थी। हालांकि बाद में श्रीदेवी ने अपने होंठों को वापस बदलवा लिया।

कंगना रनौत
कंगना सर्जरी के बाद भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं लेकिन क्या वो पहले वाली कंगना कमतर थीं? कंगना ने भी अपने होठों को बढ़वाया और नए लुक में दर्शकों के सामने आईं। कंगना का मानना था कि इंडस्ट्री में ऐसा सब करते हैं।

ऐशा देओल
धूम गर्ल एशा देओल भी अपनी लिप सर्जरी करवा चुकी हैं और कैमरों में कैद हुई थीं। उनके नए लुक की दर्शकों ने काफी आलोचना की थी।

मलाईका अरोड़ा
मलाईका अरोड़ा के करियर की शुरूआती तस्वीर से अगर अब की मलाईका अरोड़ा की तुलना करेंगे तो लगेगा ही नहीं कि ये दोनों तस्वीरें, एक ही इंसान की हैं।

नरगिस फखरी
नरगिस फखरी उन चंद हीरोइनों में से हैं जिनके पास पहले से ही परफेक्ट Pout था। लेकिन इसके बावजूद नर्गिस ने अपने होठों की सर्जरी करवा ली और उनके नए लुक को काफी ट्रोल किया गया।

राखी सावंत
राखी सावंत ने अपने करियर की शुरूआत की थी परदेसिया ये सच है पिया के म्यूज़िक वीडियो के साथ। इसके बाद राखी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें जो सही लगता गया वो करती गईं।


Click it and Unblock the Notifications












