Ayesha Takia: फूले होंठ और चेहरे के साथ एक्ट्रेस को पहचानना भी मुश्किल, सर्जरी करवाकर ऐसी बना ली शक्ल

By Filmibeat Desk
ayesha-takia-looks-unrecognizable-with-swollen-lips-face

Ayesha Takia looks: फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस आयशा टाकिया अब फिल्म इंडस्ट्री से बिल्कुल ही दूर हो चुकी हैं। 23 साल की उम्र में अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी करने के बाद, आयशा ने इस्लाम कबूल कर लिया और फिल्मों से दूरी बना ली।

बहरहाल, फिल्म इंडस्ट्री से दूर होकर भी आयशा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अक्सर खबरों का हिस्सा भी बनती हैं। हालांकि अपने लुक्स को लेकर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल होना पड़ता है। साल 2009 में आयशा टाकिया ने अपने चेहरे की मल्टिपल सर्जरी करवाई थीं। इसके बाद, जैसे ही उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सामने आईं, तो लोग हैरान रह गए।

प्लास्टिक सर्जरी से बदला पूरा चेहरा

फिल्मों में अपनी क्यूटनेस के लिए सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस का चेहरा सर्जरी के बाद बिल्कुल ही बदल गया। खबरें थी कि एक्ट्रेस ने ब्रेस्ट इंप्लांटेशन भी करवाया था।

अपने चेहरे पर प्लास्टिक सर्जरी को लेकर आयशा टाकिया को आए दिन काफी ट्रोल होना पड़ता है। लोगों का मानना है कि उन्होंने अपना खूबसूरत चेहरा बर्बाद कर दिया। हालांकि आयशा इस बात से इंकार करती आई हैं कि उन्होंने अपने चेहरे पर कुछ करवाया है।

फिल्म इंडस्ट्री में गुजारा था लंबा समय

2000 में आयशा टाकिया फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो मेरी चूनर उड़-उड़ जाए में नजर आई थीं। इस गाने के बाद आयशा को देशभर में पहचान मिली। इसके बाद, साल 2004 में उन्हें आई अब्बास-मस्तान की सुपरनैचुरल एक्शन थ्रिलर फिल्म टार्जनः द वंडर कार से फिल्मों में एंट्री ली। आयशा ने दिल मांगे मोर, सोचा न था, शादी नंबर 1, होम डिलीवरी, डोर, सलाम-ए-इश्क, कैश, फुल एंड फाइनल जैसी फिल्मों में काम किया। 2009 में आयशा ने सलमान खान के साथ फिल्म वॉन्टेड की। जो उनके करियर की सबसे बड़ी हिट रही।

More from Filmibeat

Read more about: ayesha takia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X