इस एक्ट्रेस को पहचान नहीं पाएंगे आप..पहले दिखतीं थी क्यूट लेकिन अब नहीं!
वैसे तो बॉलीवुड में सर्जरी करवा लेना आम बात है। करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा सहित कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने सर्जरी करवाई। अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है जो वैसे तो काफी क्यूट दिखती थीं लेकिन अब काफी अलग दिखने लगी हैं।
[Luck By Chance पहले थे कुछ और फिर बने सुपरस्टार..लेकिन हैं बेस्ट!]
जी हां हम बात कर रहे हैं आएशा टाकिया। आएशा टाकिया को क्यूटनेस के लिए ही जाना जाता था लेकिन अब आएशा टाकिया बिल्कुल भी वैसे नहीं दिखतीं जैसी आप उन्हें हमेशा से देखते आए हैं। अब वो पहले से काफी अलग लगने लगी हैं।

क्या इस तस्वीर को देखकर आप पहचान पाए कि ये वही आएशा टाकिया हैं जिन्हें हम सोचा ना था जैसी फिल्मों में देख चुके हैं और जिनकी फैन फॉलोइंग ही इसलिए थी क्योंकि वो काफी क्यूट दिखती थीं।
वो अपनी तस्वीरें अक्सर सोशल साइट्स पर शेयर करते रहती हैं और ये उनकी लेटेस्ट तस्वीरें हैं जिनमें वो काफी अलग दिख रही हैं।
आएशा टाकिया बॉलीवुड में डेब्यू 2004 में टारजन द वंडर कार से की थीं और इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।
आएशा टाकिया शाहिद कपूर से लेकर सलमान खान तक के साथ काम कर चुकी हैं लेकिन अभय देओल के साथ सोचा ना था से उन्हें काफी पहचान मिली। फिल्म भी सुपरहिट थी।
डोर उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट से कम नहीं था । फिल्म में वो बहुत ही कम उम्र की विधवा बनी थीं और उन्हें एक्टिंग के लिए काफी सराहा गया था।
यहां आएशा अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीर भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
आएशा टाकिया 2009 में फरहान आजमी से शादी कर लीं। फरहान आजमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता अबू आजमी के बेटे हैं। इसके बाद आएशा टाकिया गिनी चुनी फिल्मों में दिखाई दीं।
आएशा एक बेहद क्यूट बेटे मिकाइल की मां है जो फिलहाल 2 साल के हैं और अपनी मम्मी जितने ही क्यूट भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications





















