एक्ट्रेस की बिना मर्जी के शूट किया गया पूरा रेप सीन, हसीना ने दी ऐसी बद्दुआ कि बर्बाद हो गया डायरेक्टर

Ayesha Julka Controversy: आयशा जुल्का 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं और उन्होंने खिलाड़ी के साथ-साथ जो जीता वही सिकंदर जैसी बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड को दी है। लेकिन वह भले ही फिल्मों में कितनी ही लोकप्रिय हो गई हो लेकिन उन्होंने यह तय कर लिया था कि रोल कितना भी अच्छा हो लेकिन वह अपना शरीर एक्सपोज नहीं करेंगी। उनको अपनी एक्टिंग पर पूरा भरोसा था।
लेकिन साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म दलाल के एक सीन के दौरान वह विवादों में घिर गई। आपको बता दें कि इस सीन को डायरेक्टर पार्थो घोष ने छुपकर शूट कर लिया था।
फिल्म दलाल की रिलीज के पहले ही दिन आयशा जुल्का को इस बारे में पता चला की फिल्म में एक सीन को शूट किया गया है। निर्माता और निर्देशक ने उनकी बॉडी डबल का इस्तेमाल किया। खबर के अनुसार फिल्म का ट्रायल शो देखने के बाद में एक रिपोर्टर ने आयशा जुल्का को कॉल किया और पूछा कि उन्होंने फिल्म में इतना ज्यादा खुला सीन शूट क्यों किया। तो एक्ट्रेस इस पर हैरान हो गई और उन्हें ठगा सा महसूस होने लगा। उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ आवाज उठाई।
पार्थो घोष ने दलाल फिल्म के एक रेप सीन में आयशा जुल्का के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया और उन्हें कम कपड़ों में दिखाए। ऐसा उन्होंने उनकी परमिशन के बिना किया और फिल्म की डबिंग के वक्त आयशा को प्रोड्यूसर और डायरेक्टर की चालाकी का पता नहीं चल पाया था। उनको फिल्म साइन करने का अफसोस हुआ।
आयशा जुल्का ने एक मैग्जीन के दौरान इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि "मां नहीं चाहती थी कि मैं इस फिल्म को करूं, ऐसा इसलिए क्योंकि नाम ही गंदा था। मैंने शुरू में ही काम करने से इनकार कर दिया था लेकिन बाद में प्रकाश मेहरा की पत्नी ने मुझे भरोसा दिलाया कि वह साफ सुथरी फिल्म है।"
यहां तक कि फिल्म क्रू ने भी आयशा जुल्का को इस बारे में आगे करने की कोशिश की कि प्रकाश मेहरा और पार्थो घोष उनके पीठ पीछे बॉडी डबल का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन जब एक्ट्रेस ने मेकर्स से यह सवाल किया तो उन्होंने ऐसी किसी बात से इनकार कर डाला था।
आयशा जुल्का को इस बात का अफसोस था कि उन्होंने लिखित में आश्वासन नहीं लिया था। जब उन्होंने ऑफिशयली उनकी शिकायत की तो उन्हें खास फायदा नहीं मिला। पार्थो घोष की जब मीडिया में ट्रोलिंग होने लगी तो उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया कि उन्होंने एक्ट्रेस की परमिशन के बिना ऐसा किया। एक्ट्रेस ने विवादित सीन को हटाने के लिए लीगल नोटिस तक भेज दिया। लेकिन प्रकाश मेहरा ने इस पर मना कर दिया और कहा कि उन्हें फिल्म भेजनी है। आयशा जुल्का ने उनका सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कहा। एक्ट्रेस को एक माफी पत्र भी मिल गया था और उसमें साइन सिर्फ पार्थो घोष ने किए थे जो की निर्माता और निर्देशक के बीच विवाद की वजह बन गई थी।
आयशा जुल्का को प्रकाश मेहरा से एक पत्र प्राप्त हुआ और उसमें मूवी का कॉन्ट्रैक्ट था। इस लेटर पर एक्ट्रेस को साइन करना था और निर्माता की शर्त माननी थी। आयशा जुल्का से यह भी कहा गया था कि अगर वह इस लेटर पर साइन नहीं करेंगे तो उनकी बाकी की पेमेंट रोक दी जाएगी। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस ने साफ इनकार कर दिया और दुखी मन से कहा कि "मैं मेहरा और पार्थो को श्राप देती हूं, पार्थो घोष की पत्नी के कई मिसकैरेज हो गए और भगवान ने प्रकाश मेहरा को बेटी भी नहीं दी। भविष्य में कुछ भी हो सकता है लेकिन मैं इतना जानती हूं कि इन दोनों को कभी भी खुशी नहीं मिलेगी।"
लेकिन आयशा जुल्का की बद्दुआ का निर्माताओं पर बहुत ही गहरा असर देखने को मिला। पार्थो घोष ने अपनी आखिरी फिल्म साल 2010 में बनाई थी। इसके बाद साल 2013 में खबर आई कि उन्हें मानव तस्करी के जुर्म में मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। दूसरी तरफ आयशा जुल्का बिजनेसमैन समीर बसी के साथ में अब खुशी-खुशी जिंदगी बिता रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications













