160 बच्चों की मां हैं आयशा जुल्का! 20 साल पहले हसीना ने रचाई थी शादी

आयशा जुल्का को बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस बताया जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी हिट फिल्मों में भी काम किया है. आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. उन्होंने कई सारे हिट फिल्में इंडस्ट्री को दी है और अपनी एक खास पहचान लोगों के बीच में बनाई है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगू, कन्नड़ और उड़िया फिल्मों में भी काम किया.
शादी के 20 साल बाद भी एक्ट्रेस में नहीं किए बच्चे
लेकिन अगर हम आयशा जुल्का की निजी जिंदगी की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने एक्टिंग करियर को छोड़ अपनी गृहस्थी पर ज्यादा ध्यान दिया और लाइमलाइट से दूर होने का फैसला लिया. बता दें कि साल 2003 में उन्होंने समीर वशी के साथ में शादी रचा ली थी. दोनों की शादी को तकरीबन 20 साल हो चुके हैं और उनका अभी तक एक भी बच्चा नहीं है. इसका कारण जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने इस बात का हाल ही में खुद भी खुलासा कर दिया. 48 साल की आयशा जुल्का ने ई-टाइम के साथ में बातचीत के दौरान बताया कि खुद वह कभी भी मां क्यों नहीं बनी?
गुजरात के 2 गांव को लिया गोद
आयशा जुल्का ने इंटरव्यू के दौरान इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरा कोई भी बच्चा नहीं है क्योंकि मैं बच्चे नहीं करना चाहती थी. मैं अपने काम और सामाजिक कार्यों पर अपना वक्त बिताती हूं. इसमें मुझे खुशी मिलती है और मेरे पूरे परिवार ने मेरे फैसले का सम्मान किया." यहां तक कि आपको बता दें कि आयशा ने अपने पति की भी तारीफ करते हुए आगे कहा कि "वह काफी अच्छे इंसान हैं. उन्होंने मेरे फैसले में मेरा साथ दिया. उन्होंने मेरी जिंदगी में सभी पढ़ाओ पर मुझे आजादी दी और मेरे जीवन को काफी बेहतर बनाया. मुझे जीवन में जो भी करना था उसमें उन्होंने मेरा समर्थन किया. उन्होंने कभी भी मुझे किसी भी तरीके का प्रेशर महसूस नहीं होने दिया." जानकारी के लिए आपको बता दें कि आयशा जुल्का ने भले ही बच्चे ना किए हो लेकिन इसके बावजूद भी वह 160 बच्चों की परवरिश कर रही हैं. दरअसल आपको बता दें कि आयशा और उनके पति समीर ने गुजरात के 2 गांव को गोद लिया और 160 बच्चों को खाना पानी के साथ-साथ शिक्षा भी दी.
इंडस्ट्री में दी हिट फिल्में
आयशा जुल्का ने इस बात का भी खुलासा किया कि शादी के बाद में बॉलीवुड से दूर रहने का फैसला उन्होंने खुद ही किया था. एक्ट्रेस में इस पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने जल्दी फिल्मों में काम करना शुरू किया और इसी वजह से उन्हें एक नॉर्मल लाइफ चाहिए थी और उन्होंने इसे काफी इंजॉय भी किया. एक्ट्रेस का मानना है कि बॉलीवुड से दूर रहने का उनका फैसला काफी सही साबित हुआ. अगर हम एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने हिंदी फिल्मों में जो जीता वही सिकंदर से लेकर रंग और संग्राम जैसी हिट फिल्मों में काम किया.


Click it and Unblock the Notifications