'दिव्या भारती मेरी बेस्ट फ्रेंड होती...', जब आयशा जुल्का से बार-बार गले मिलने का बहाना ढूंढती थी Divya Bharti

Ayesha Jhulka On Divya Bharti: आयशा जुल्का बॉलीवुड की एक दिग्गज अभिनेत्री है और उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन एक बार उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती को लेकर कुछ बातें कही है। इसके बाद वह लगातार चर्चा का विषय भी बनी हुई है।
रेडियो नशा पॉडकास्ट के साथ आयशा जुल्का ने दिव्या भारती को याद करते हुए कहा कि "अगर आज दिव्या होती तो हम में से कोई भी यहां पर नहीं होता। वह एक पावर हाउस थी और एक बेहतरीन अभिनेत्री भी थी। जो नूर और तेज आपको मुझ में दिख रहा है, अगर आप उसमें देखते तो आप ये भूल जाते।"
आयशा जुल्का ने आगे बात करते हुए कहा कि "दिव्या का चेहरा इतना ज्यादा खूबसूरत था, आंखों में इतनी चमक, मेरे हिसाब से दिव्या के जाने के बाद इंडस्ट्री को बहुत बड़ा लॉस हुआ है। वह जिंदगी को खुलकर जीना पसंद करती थी। जैसे उनको पता था। हमारा एक फिल्म में सीन था गले लगने का। वो इस पर बार-बार रीटेक करती थी।"
आयशा ने बताया कि "मैंने उन्हें कहा कि इतने सारे रिटेक क्यों? तो दिव्या मुझे कहती थी कि गले लगने का मौका मिल रहा है ना। इसीलिए वह बहुत खुलकर जीती थी और उन्होंने अपनी छोटी सी जिंदगी में अपनी पूरी जिंदगी जी ली थी। इसीलिए अगर आज वह यहां पर होती तो मेरी बेस्ट फ्रेंड होती।"


Click it and Unblock the Notifications











