आएशा ज़ुल्का के बोल्ड फैसले - 21 साल बड़े नाना पाटेकर के साथ इंटिमेट सीन और फिर लिव इन रिलेशनशिप

अभिनेत्री आएशा ज़ुल्का, 28 जुलाई को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। आएशा उन चंद अभिनेत्रियों में से हैं जो अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन में कुछ काफी बोल्ड फैसले लेने के कारण हमेशा चर्चा में रहीं। एक तरफ फिल्मों में काम करते हुए उनके कई एक्टर्स के साथ अफेयर की खबरें आईं और आएशा ने कभी इन्हें नकारा नहीं। उनके बोल्ड फैसलों के कारण उन्होंने निजी ज़िंदगी में काफी गलतियां की।

एक्टर अरमान कोहली से रिश्ता खत्म करने के बाद आएशा ने मीडिया के सामने ये बात कुबूल की थी कि अरमान कोहली उनकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी गलती थे और वो ऐसे आदमी के साथ कभी ज़िंदगी नहीं बिताना चाहेंगी। अक्षय कुमार और नाना पाटेकर के साथ उनके रिश्ते भी हमेशा सुर्खियां बटोरते रहे।

ayesha-jhulka-birthday-reel-real-affair-akshay-kumar-intimate-live-in-relationship-with-nana-patekar

लेकिन आएशा ज़ुल्का ने अपनी ज़िंदगी का सबसे अच्छा और सही फैसला लिया 2003 में जब उन्होंने एक बिज़नेसमैन समीर वाशी से शादी कर ली। शादी के बाद आएशा ने फिल्मों से छोटा सा ब्रेक लिया था और अपने पति का साथ बिज़नेस में दिया। शादी के करीब 18 साल बाद भी आएशा के बच्चे नहीं है और ये बोल्ड फैसला भी उन्होंने खुद ही लिया था जिसमें उनके पति ने उनका साथ दिया। आएशा बच्चे नहीं चाहती थीं और अपना जीवन सामाजिक कार्य में लगाना चाहती थीं।

डेब्यू से लेकर आखिरी फिल्म तक आएशा ने अपने करियर में काम और निजी स्तर पर कुछ बेहद बोल्ड फैसले लिए थे। इनमें से कुछ फैसलों ने उन्हें सफलता दिलाई और बाकी ने उन्हें जीवन में काफी सीख दी।

आर्मी ऑफिसर की बेटी आएशा

आर्मी ऑफिसर की बेटी आएशा

आएशा ज़ुल्का एक आर्मी ऑफिसर की बेटी थी। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले आएशा ज़ुल्का कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत चुकी थीं। 80 के दशक में वो मिस दिल्ली, मिस मसूरी रह चुकी थीं। उनके दोस्त उनकी तस्वीरें खींचा करते थे और ले जाकर बॉलीवुड के कुछ प्रोड्यूसर को दिखाईं। आएशा को उनका पहला एड मिला था रेमंड्स कंपनी के लिए। इसके बाद उन्हें फिल्म प्रेम कैदी ऑफर हुई जो बाद में करिश्मा कपूर ने की।

बिकीनी को ना, सलमान खान को हां

बिकीनी को ना, सलमान खान को हां

आएशा ज़ुल्का ने प्रेम कैदी इसलिए रिजेक्ट कर दी क्योंकि फिल्म में बिकीनी पहनना था जिसके लिए वो तैयार नहीं थीं। इसलिए आएशा ने प्रेम कैदी रिजेक्ट कर दी और बाद में करिश्मा कपूर ने उस फिल्म से अपना डेब्यू किया। आएशा ज़ुल्का ने सलमान खान के साथ कुर्बानी नाम की फिल्म से अपना डेब्यू किया। हालांकि उनका डेब्यू चर्चा का विषय नहीं बन पाया और फिल्म औंधे मुंह गिरी।

अक्षय के साथ मिली पहचान

अक्षय के साथ मिली पहचान

आएशा ज़ुल्का ने इस बीच कई फिल्में कीं लेकिन किसी भी फिल्म से उनकी किस्मत नहीं चमकी। आएशा को सबसे पहली बार लोगों ने पसंद किया अक्षय कुमार के साथ फिल्म खिलाड़ी में। उनकी और अक्षय की जोड़ी लोगों को इतनी पसंद आई कि वक्त हमारा है में इस जोड़ी को रिपीट किया गया। अक्षय और आएशा, बॉलीवुड के नए ऑनस्क्रीन कपल बन गए।

रील लव से रियल लव तक

रील लव से रियल लव तक

बहुत ही जल्दी अक्षय कुमार और आएशा ज़ुल्का ऑन स्क्रीन कपल से ऑफ स्क्रीन कपल बन गए और उनका रोमांस रील से रियल में बदल गया। हालांकि, अक्षय कुमार उस समय अपनी ज़िंदगी में लड़कियों को ज़्यादा सीरियसली नहीं लेते थे। यही कारण था आएशा ज़ुल्का ने बहुत ही जल्दी अक्षय कुमार के साथ ब्रेकअप कर लिया। हालांकि, इस ब्रेक अप का असर उन पर काफी ज़्यादा पड़ा था और वो काफी समय तक काम पर फोकस नहीं कर पाई थीं।

पहला नशा के साथ छा गईं

पहला नशा के साथ छा गईं

1992 में आएशा ज़ुल्का, आमिर खान के साथ मंसूर खान की फिल्म जो जीता वही सिकंदर में भी नज़र आईं थीं। इस फिल्म के बाद ऐसा लगा था कि आएशा ज़ुल्का, बॉलीवुड की अगली बड़ी स्टार हैं। हालांकि, फिल्म बनाते वक्त किसी को नहीं लगा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देगी। इस फिल्म के दौरान, आएशा को सर पर गहरी चोट भी आई थी लेकिन उनके पास सर्जरी करवाने का समय नहीं था। इसलिए उन्होंने क्लाईमैक्स की शूटिंग सर पर टोपी लगाकर की थी जिससे कि उनके चोट का निशान ना दिखे।

ज़बरदस्ती फिल्माया गया रेप सीन

ज़बरदस्ती फिल्माया गया रेप सीन

आएशा अपनी स्क्रीन इमेज को लेकर काफी सतर्क रहती थीं। जहां उन्होंने बिकीनी में डेब्यू करने से मना कर दिया था वहीं एक फिल्म में रेप सीन शूट करने के लिए भी उन्होंने साफ मना कर दिया। लेकिन उन्हें धोखा देकर, उनके बॉडी डबल के साथ ये सीन फिल्मा लिया गया। जब आएशा को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर को कोर्ट तक खींचा था।

नाना पाटेकर के साथ वायरल सीन

नाना पाटेकर के साथ वायरल सीन

लेकिन आएशा ज़ुल्का ने अपने ही बनाए नियम तोड़ते हुए 2003 में नाना पाटेकर के साथ आंच नाम की फिल्म के लिए बेहद बोल्ड और इंटिमेट सीन दिए। इस दौरान, आएशा ज़ुल्का और नाना पाटेकर के रिलेशनशिप में होने की चर्चा ने ज़ोर पकड़ा तो दूसरी तरफ माना गया कि नाना पाटेकर की गर्लफ्रेंड मनीषा कोईराला ने आएशा टाकिया और नाना पाटेकर को रंगे हाथों पकड़ा था।

21 साल बड़े नाना पाटेकर के साथ लिव इन रिलेशनशिप

21 साल बड़े नाना पाटेकर के साथ लिव इन रिलेशनशिप

नाना पाटेकर, आएशा ज़ुल्का से उम्र में लगभग 21 साल बड़े थे। लेकिन आएशा ने उनके साथ अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया और नाना पाटेकर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में आने के बाद वो उनके साथ ही रहने लगीं। नाना पाटेकर उस समय शादीशुदा थे लेकिन अपनी पत्नी से अलग हो चुके थे। हालांकि, आएशा ज़ुल्का थोड़े ही दिनों में नाना पाटेकर के आक्रामक स्वभाव से तंग आ गईं।

फिल्मों में की वापसी

फिल्मों में की वापसी

2003 में एक बिज़नेसमैन से शादी करने के बाद आएशा ने फिल्मों में वापसी की इम्तियाज़ अली की फिल्म सोचा ना था के साथ। इसके बाद उन्होंने डबल क्रॉस नाम की एक बी ग्रेड फिल्म भी की। लेकिन जेपी दत्ता की उमराव जान रीमेक के साथ वो एक बार फिर से वापसी करने की कोशिश करती दिखाई दीं। आखिरी बार आएशा, गदर डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा की डेब्यू फिल्म जीनियस में दिखाई दी थीं।

कर रही हैं वापसी की तैयारी

कर रही हैं वापसी की तैयारी

आएशा ज़ुल्का ने कुछ समय पहले, एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रही हैं। वो लगातार स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और दूसरी तरफ अपनी भी एक स्क्रिप्ट लिख रही हैं। इस समय डिजिटल दुनिया का जम़ाना हो चुका है और हो सकता है कि जल्दी ही आएशा किसी OTT प्लेटफॉर्म पर अपनी वापसी करती दिखाई दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X