'लीड रोल के लिए बीवी बनना पड़ेगा', एक्ट्रेस के सामने जब प्रोड्यूसर ने रखी ऐसी शर्त, नहीं मानी तो एक झटके में..

Ayesha kapoor,

अक्सर देखने के लिए मिला है कि फिल्मी दुनिया में लोगों को करियर बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि कुछ सितारों की किस्मत इतनी अच्छी होती है कि पहले ही फिल्म से उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिनका एक्टिंग करियर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा और उन्होंने टीवी से लेकर वेब सीरीज तक में काम किया है।

दरअसल, आज हम यहां पर बात करने वाले हैं टीवी सीरियल शेरदिल शेरगिल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री आयशा कपूर की। इतना ही नहीं आयशा कपूर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बहुत ही हैरान कर देने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि उनके सामने शादी की शर्त रख दी गई थी। उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की।

आयशा कपूर ने एक मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि "मैं हमेशा से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी। लेकिन मेरा सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। जब मैं शुरू में लोगों से मिलने जाया करती थी तो मुझे गलत तरीके से गाइड किया गया। उस समय मैं ज्यादा लोगों को बिल्कुल जानती नहीं थी इसीलिए कोई भी खुद को कास्टिंग डायरेक्टर बता देता था और मैं भी उनकी बातों में आ जाया करती थी। कई बार तो मैं बड़ी मुश्किल से फेक लोगों से निजात पाया।"

आयशा ने बताया कि "एक बार मुझे बेहद बड़ा प्रोजेक्ट ऑफर किया गया और इसमें बताओ लीड एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें कास्ट किया जा रहा था। लेकिन शो के प्रोड्यूसर ने उनके सामने शर्त रखी और कहा कि अगर वह उनसे शादी कर लेती है तो उन्हें लीड रोल मिल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे मुंबई में लग्जरी लाइफ जीने को मिलेगी और मैं इस ऑफर को ठुकरा दिया।"

आयशा ने कहा कि वह बिना हार्ड वर्क किया सफलता का गलत रास्ता चुनना नहीं चाहती थी और इसीलिए उन्होंने शादी का ऑफर ठुकरा दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि "जब मैंने उनके इस ऑफर को ठुकराया तो मुझे शो से बाहर कर दिया गया था और मैंने जो काम किया था उसके भी मुझे पैसे नहीं दिए गए थे।"

More from Filmibeat

Read more about: ayesha kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X