..................... Avinash Wadhawan was paired with Divya Bharti, one mistake ruined his career, today he is anonymous - Hindi Filmibeat

इस एक्टर ने दिव्या भारती के साथ पर्दे पर किया रोमांस, एक गलती पड़ी करियर पर भारी, अब सालों से हैं गुमनाम

Avinash Wadhawan, divya bharti

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत सारे सितारे आए जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से काफी सुर्खियां बटोरी और बाद में गुमनाम हो गए। आज हम आपको 90 के दशक के एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने काफी सारी हिट फिल्मों में काम किया और दिव्या भारती से लेकर आयशा जुल्का जैसी हसीनों के साथ में उनकी जोड़ी बनी। लेकिन अचानक से उन्होंने एक गलती की और उनका पूरा का पूरा करियर तबाह हो गया।

दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के 90 के दशक के मशहूर अभिनेता अविनाश वाधवान की। उन्होंने 90 के दशक में अक्षय कुमार के साथ में फिल्म दिल की बाजी, करिश्मा कपूर के साथ फिल्म पापी गुड़िया और राहुल रॉय के साथ जुनून जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। बता दे की दिव्या भारती के साथ में उनकी जोड़ी हिट मानी जाती थी। वह दर्शकों के बीच में भी छा गए थे और पसंदीदा कलाकार के तौर पर उभर कर आए थे।

अविनाश ने इंजीनियरिंग छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। जब वह मुंबई पहुंचे तो एमबीए कर रहे थे और वहां पर उनके हॉस्टल के दोस्तों ने उन्हें बताया कि तुम बिल्कुल हीरो की तरह नजर आते हो। अविनाश की पर्सनैलिटी उन दिनों काफी हीरो की तरह नजर आती थी। दोस्तों की बात उनके दिल को घर कर गई और उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया। उसके बाद साल 1986 में उन्हें पहली बार फिल्म और प्यार हो गया में देखा गया था।

अविनाश अपने करियर में काफी अच्छा कर रहे थे। उन्हें फिल्मों में बड़े-बड़े ऑफर मिलने लगे। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ कुछ ठीक नहीं थी। शादीशुदा जिंदगी में चल रहे तनाव के चलते उनके करियर पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी के चलते उन्होंने काफी अच्छी फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाना शुरू कर दिया और क्षेत्रीय सिनेमा की तरफ रुख किया। बाद में तलाक और दूसरी शादी के चलते भी उनके करियर पर काफी प्रभाव देखने को मिला।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अविनाश को जब लंबे वक्त तक काम नहीं मिला तो उन्होंने सालों बाद विलेन के तौर पर कम बैक किया और पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। हालांकि कुछ वक्त से उन्हें वेब सीरीज में भी देखा जा रहा है। यहां तक की छोटे पर्दे पर भी उन्होंने काम करना शुरू किया और दोबारा से उन्हें वह पापुलैरिटी हासिल नहीं हो पा रही। इतना ही नहीं अविनाश ने टीवी इंडस्ट्री में भी काफी अच्छा खासा नाम कमाया है और उन्हें शो बालिका वधू में भी देखा गया था। सालों से वह गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X