इस ओटीटी प्लेटफार्म पर जल्द ही रिलीज हो सकती है ‘अवतार : द वे ऑफ वॉटर’

AVATAR THE WAY OF WATER

हॉलीवुड निर्देशक जेम्स कैमरुन की फिल्म 'अवतार : द वे ऑफ वॉटर' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस फिल्म को ना सिर्फ विदेशों में बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है। 4 हफ्ते बीतने के बाद भी इस फिल्म का क्रेज बना हुआ है। इस फिल्म ने 'एवेंजर्स एंडगेम' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत में सर्वाधिक कमाई की है। अगर आपने अभी तक सिनेमा हॉल में जाकर यह फिल्म नहीं देखी है, तो आपके लिए खुशखबरी है। जल्द ही यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है।

भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आयी फिल्म :

भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आयी फिल्म :

16 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'अवतार : द वे ऑफ वॉटर' भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आयी। कमाई के मामले में भारत में इस फिल्म ने 'एवेंजर्स एंडगेम' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जेम्स कैमरुन निर्देशित इस फिल्म को अगर अभी तक सिनेमा हॉल में जाकर देखने का आपको मौका नहीं मिला है, तो अब घर में बैठकर आराम से इस फिल्म का लुत्फ उठाने के लिए तैयार हो जाइए। जल्द ही यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है।

मेकर्स ने ओटीटी पर रिलीज करने की कर ली तैयारी :

मेकर्स ने ओटीटी पर रिलीज करने की कर ली तैयारी :

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के मेकर्स ने 'अवतार : द वे ऑफ वॉटर' को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने की तैयारी कर ली है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर किसी भी फिल्म के रिलीज होने के 45 दिनों बाद उसे स्ट्रीम किया जाता है। इस फिल्म ने अभी रिलीज के 28 दिन पूरे कर लिये हैं। इसलिए संभावना है कि 45 दिन पूरे होने के बाद ही इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया जा सकता है। हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

भारत में कर सकती है 400 करोड़ की कमाई :

भारत में कर सकती है 400 करोड़ की कमाई :

फिल्म 'अवतार : द वे ऑफ वॉटर' भारत में छप्पर फाड़ कर कमाई कर रही है। यह फिल्म अभी अपने चौथे सप्ताह में है और इसने भारत में करीब 379.75 करोड़ की कमाई कर ली है। अगर इसी रफ्तार से यह फिल्म कमाई करती रही तो संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही यह फिल्म 400 करोड़ रुपयों का आंकड़ा भी छू लेगी। जेम्स कैमरून की इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'अवतार' 2009 में आयी थी और इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म 2028 में आने की उम्मीद है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X