ऑस्ट्रेलिया के इंजीनियर परवीन बाबी की दीवानगी में छोड़ा अपना देश, मुंबई आकर बन गया खूंखार विलेन

90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में एक अंग्रेज विलेन ऐसा था जो कि हर किसी के दिल को दहलाने के लिए सक्षम था। इस एक्टर ने फिल्म मर्द से लेकर कालिया और मिस्टर इंडिया में भी बड़े किरदार निभाए। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर बॉलीवुड एक्टर बॉब क्रिस्टो की। जिन्होंने फिल्मों में लड़ाई झगड़ा करने वाले किरदार निभाए और असल जिंदगी में वह काफी रोमांटिक भी थे।
बॉब क्रिस्टो आखिरकार भारत कैसे आए उसके पीछे की भी एक बहुत ही मजेदार कहानी है। दरअसल वह मस्कट के लिए ऑस्ट्रेलिया से निकले और वीजा नहीं मिला तो भारत रुक गए। एक दिन उन्होंने मैगजीन में फेमस अभिनेत्री परवीन बाबी की तस्वीर देखी तो हैरान हो गए।वह एक्ट्रेस से मिलने के लिए मुंबई पहुंच गए। इसके बाद का आगे का सिलसिला शुरू हुआ।
बॉब क्रिस्टो ने एक इंटरव्यू के दौरान एक दिलचस्प के साथ साझा किया था। उन्होंने बताया कि एक मैगजीन में उन्होंने परवीन बाबी की तस्वीर देखी और उनसे मिलने की ख्वाहिश जाग उठी। चर्चगेट के पास उनके मुलाकात एक फिल्म के यूनिट से हुई और पता चला कि कैमरामैन अगले दिन द बर्निंग ट्रेन के सेट पर एक्ट्रेस से मिलेगा। उसी की सहायता से वह सेट पर पहुंच गए। वह कैमरामैन से एक्ट्रेस को लेकर बात कर ही रहे थे कि पीछे से एक लड़की की आवाज आई। उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो परवीन बॉबी वहां पर खड़ी थी।वह एक्ट्रेस के पास गए और उनसे कहा कि आप परवीन बॉबी नहीं है। बॉबी क्रिस्टो ने कहा कि मैगजीन की कर में यह लड़की परवीन है।
बॉब क्रिस्टो का जन्म ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 1938 को हुआ। उन्होंने कुछ वक्त तक थिएटर में काम किया और फील्ड में करियर ना बन पाए। जिसके चलते सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और अपना करियर बनाया। उन्होंने हेलगा नाम की एक महिला से शादी की और तीन बच्चे भी हुए। हालांकि एक कर एक्सीडेंट में पहली पत्नी की मौत हो गई और फिर उन्होंने नरगिस नाम की एक और महिला से शादी की। जिनसे उन्हें एक बेटा हुआ और फिर हार्ट अटैक से एक्टर का 20 मार्च 2011 को निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications














