Atlee Kumar Birthday: अपनी इन शानदार फिल्मों से जवान डायरेक्टर एटली ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

Atlee Kumar

Atlee Kumar Birthday: साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अपने नाम का सिक्का चलाने वाले 'जवान' डायरेक्टर एटली कुमार का आज जन्मदिन है। आज एटली कुमार (Atlee Kumar)अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो इस खास दिन पर हम आपको एटली कुमार की उन टॉप 5 फिल्मों के बारें में बताते हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया और एटली कुमार को सफल डायरेक्टर की लिस्ट में पहुंचा दिया।

जवान-

शाहरुख खान और नयनतारा स्टाररर फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करके इतिहास रच दिया। इस फिल्म को एटली कुमार ने निर्देशित किया था। इस शानदार फिल्म से एटली कुमार ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और उनका डेब्यू सफल रहा। 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'जवान' ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 507.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

राजा रानी-

एटली कुमार ने अपने निर्देशन की शुरुआत 2013 में आई साउथ फिल्म 'राजा रानी' से की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करके दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। यह फिल्म बांग्ला में भी बनी। पहली ही फिल्म के लिए एटली को कई पुरस्कार मिले। इनमें तमिलनाडु सरकार का फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल था। इस फिल्म में नयनतारा और आर्य़ा ने मुख्य किरदार निभाया था।

मेर्सल-

2017 में आई 'मेर्सल' फिल्म एटली कुमार की सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती है। इस फिल्म ने 12 दिनों में 71.8 करोड़ की कमाई करके इतिहास रच दिया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार में सामंथा रुथ प्रुभ और थलापति विजय नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों को बहुत प्यार मिला था। 'मेर्सल' का म्यूजिक इंटरनेशनली एक्लेम्ड मूजीशियन ए.आर.रहमान म्यूजिक ने दिया था।

थेरी-

पहली फिल्म के हिट होने के बाद एटली कुमार ने तमिल फिल्म उद्योग के बड़े सितारे विजय थलापति के साथ फिल्म 'थेरी' में काम किया। फिल्म में विजय के अलावा सामंथा और जैकसन भी अहम भूमिका में थे। इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई जमकर की थी। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अलग दी तरह देखने को मिला था।

बिगिल-

एटली कुमार ने साउथ इंडस्ट्री में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी हैं, इसी कड़ी में एटली कुमार की फिल्म 'बिगिल' भी शामिल है। बिगिल का निर्देशन एटली कुमार ने किया था और उन्होंने ही इसकी कहानी लिखी थी। इस फिल्म में विजय थलापति के साथ नयनतारा नजर आई थी। फिल्म ने जैकी श्रॉफ ने भी अहम किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई करके दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

वहीं अगर एटली कुमार के निजी जीवन के बारे में बात करे तो एटली ने अभिनेत्री कृष्णा प्रिया से 2014 में शादी की थी। करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी रचाई। प्रिया टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और कई सीरियल्स में मुख्य भूमिका अदा कर चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X