रेस्टोरेंट में गाया गाना, पहली एल्बम से हुआ हिट, आज करोड़ो की संपत्ति का मालिक है ये सिंगर

Atif Aslam Used To Sing In Restaurant: बॉलीवुड सिनेमा में कई सारे ऐसे सिंगर्स मौजूद हैं जो कि फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही सिंगर के बारे में बताने वाले हैं, जो कि एक वक्त पर रेस्टोरेंट में गाना गाया करता था और आज के वक्त में करोड़पति बन चुका है। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर सिंगर आतिफ असलम की।
आतिफ असलम आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि बॉलीवुड में वह कई सारे बेहतरीन गाने गा चुके हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। एक वक्त पर वह रेस्टोरेंट में गाना गाते थे। लेकिन फिर उनके करियर ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि वह आज सुपरस्टार बन गए।
आतिफ असलम का जन्म 12 मार्च 1983 में पाकिस्तान के वजीराबाद में हुआ। उनका जन्म पंजाबी मुस्लिम परिवार में हुआ। शुरू में उन्हें सिंगिंग में कुछ खास दिलचस्पी नहीं थी और वह क्रिकेट खेलना पसंद करते थे। लेकिन फिर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेस्टोरेंट से की और यहां पर वह अपने दोस्त को गाना गाते हुए देखे थे।
इसी के चलते दोस्त को देखकर आतिफ असलम का भी गाना गाने का मन हुआ। इसके बाद आतिफ असलम ने एक यंग म्यूजिशियन से मुलाकात की और उनके साथ में रेस्टोरेंट में गाना गाना शुरू कर दिया था। कुछ वक्त बाद दोनों ने मिलकर एक बैंड भी बनाया। इसके बाद आतिफ असलम ने अपना एक एल्बम निकाला और वह अपनी पहली ही एल्बम से हिट हो गए। उनकी एल्बम को पाकिस्तान में काफी प्यार मिला।
लेकिन फिर आतिफ असलम को बॉलीवुड में महेश भट्ट लेकर आए और एक बड़ा ब्रेक दिया। उन्होंने जहर फिल्म का गाना 'वह लम्हे' से बॉलीवुड में एंट्री मारी। अपने पहले ही गाने से वह बॉलीवुड में छा गए। आतिफ असलम ने अभी तक तेरे संग यारा, बेइंतहा और पहली नजर में जैसे सुपरहिट गाने गए हैं। अब वह एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं। उन्होंने फिल्म 'बोल' से अपना डेब्यू किया था।


Click it and Unblock the Notifications











