बॉलीवुड की इन सेलिब्रिटी दुल्हनों ने अपनी शादी पर नहीं पहना था लाल जोड़ा

k l rahul, athiya shetty

जिन लोगों को फैशन और ट्रेंड की समझ होती है, वैसे सभी लोग बॉलीवुड सेलिब्रिटिज को फॉलो करते हैं। खास तौर पर अगर किसी त्योहार या फिर शादियों में लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में जानना हो तो बॉलीवुड ही सबसे आसान तरीका होता है। और फैशन का लेटेस्ट ट्रेंड कहता है कि शादियों में दुल्हन के लाल जोड़े की जगह पेस्टल कलर के जोड़े ने अपनी जगह बना ली है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादियों में दुल्हनों ने सुर्ख लाल जोड़े के बजाए पेस्टल कलर के जोड़े को चुना है। इसका हालिया उदाहरण अथिया शेट्टी रही हैं। अथिया ने भी अपनी शादी में लाल जोड़े की जगह अनामिका खन्ना की पेस्टल पिंक कलर के चिकनकारी लहंगे को चुना था।

आइए आपको सेलिब्रिटी दुल्हनों के बारे में बताते हैं जिन्होंने शादी में नहीं पहना लाल जोड़ा :

अथिया शेट्टी :

अथिया शेट्टी :

23 जनवरी को अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर के. एल. राहुल संग सात फेरे लिये। अथिया ने अपनी शादी में लाल जोड़े के बजाए पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना था। के. एल. राहुल ने भी अथिया से मैच करते रंग की ही शेरवानी चुनी थी। अथिया के लहंगे को डिजाइनर अनामिका खन्ना और उनकी टीम ने तैयार किया था। इस लहंगे पर हाथों से जरदोजी और रेशम के धागे का बारीक चिकनकारी का जालीदार काम किया हुआ था। इस लहंगे को तैयार करने में करीब 10000 घंटे का समय लगा था। लहंगे का दुपट्टा सिल्क ऑर्गेंजा का था।

आलिया भट्ट :

आलिया भट्ट :

आलिया भट्ट ने पिछले साल अप्रैल में रणबीर कपूर के साथ शादी कर ली थी। आलिया का वेडिंग लुक काफी चर्चा में आया था। आलिया ने गोल्डन व्हाइट रंग का टिश्यू सिल्क साड़ी अपने इस खास दिन के लिए चुना था। इसके साथ आलिया ने अनकट डायमंड का पोलकी सेट चुना था। इसे डिजाइन सेलिब्रिटी डिजाइनर सब्यसाची ने किया था। आलिया के ब्राइडल लुक में सबसे खास बात उनके खुले बाल थे। आलिया ने एक तरह से खुले बालों में शादी करने का ट्रेंड शुरू कर दिया है। इसके साथ आलिया ने ऑर्गेंजा सिल्क का दुपट्टा चुना था जिसे कस्टमाइज कर उनकी शादी की डेट लिखी हुई थी।

अनुष्का शर्मा :

अनुष्का शर्मा :

विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का शर्मा की जब ब्राइडल लुक की तस्वीरें सामने आयी तो उनके लहंगे को देखकर हर किसी ने ठंडी आहें भरी थी। 2017 में अनुष्का ने डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन किए हुए ब्लश पिंक कलर के लहंगे में विराट कोहली संग सात फेरे लिए थे। हाथ से एंब्रॉयडरी किए हुए इस लहंगे में सिल्क के धागों और सोने-चांदी के टील्ला का प्रयोग किया गया था। बताया जाता है कि अनुष्का शर्मा के लहंगे को तैयार करने में 32 दिनों का समय लगा था और इसे 67 कारीगरों ने मिलकर तैयार किया था।

नेहा धूपिया :

नेहा धूपिया :

नेहा धूपिया ने एक सादे समारोह में अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड और लोकप्रिय एक्टर अंगद बेदी के साथ शादी की थी। नेहा धूपिया ने अपने इस खास दिन के लिए बेबी पिंक कलर का लहंगा चुना था जिस पर मिंट ग्रीन रंग से एंब्रॉयडरी की हुई थी। इस लहंगे को डिजाइनर अनीता डोंगरे ने तैयार किया था। लहंगे पर की गयी एंब्रॉयडरी मशीन नहीं बल्कि हाथों से की गयी थी। पारंपरिक लहंगों की तरह भारी होने के बजाए नेहा का वेडिंग लहंगा काफी हल्का था, जिसे कैरी करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई थी।

सोहा अली खान :

सोहा अली खान :

2015 में जब सोहा अली खान ने एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी, उस समय उन्होंने गोल्डन आइवरी रंग का केसरिया लहंगा अपने वेडिंग आउटफिट के तौर पर चुना था। इस लहंगे को डिजाइनर सब्यसाची ने तैयार किया था। बाद में एक इंटरव्यू में सब्यसाची में कहा था कि शुरुआत में इस लहंगे का रंग गोल्डन आइवरी रंग का था लेकिन दुल्हन की मां यानी शर्मिला टैगोर के कहने पर उन्होंने इस लहंगे में केसरिया रंग को शामिल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X