केएल राहुल-अथिया ने मेंहदी में खूब लगाए ठुमके, पापा सुनील शेट्टी ने भी खूब किया एन्जॉय, देखें तस्वीरें

k l rahul, athiya shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद अब अथिया और राहुल अपनी शादी की तस्वीरें अलग-अलग रस्मों की अलग-अलग दिन शेयर कर रहे हैं। ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी के बाद हल्दी और पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने मेहंदी और संगीत की तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं। साथ ही, दोनों जमकर डांस करते भी दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों के साथ सुनील शेट्टी भी दिल खोलकर डांस करते दिख रहे हैं। केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस पर हुई है। सुनील शेट्टी का ये फार्म हाउस खूबसूरती और इंटिरियर के लिए जाना जाता है। शादी के मौके पर भी इसे बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। यहां आप भी देखें केएल राहुल और अथिया की तस्वीरें-

क्यूट तस्वीर

क्यूट तस्वीर

इस तस्वीर में अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक दूसरे के साथ बेहद खुश लग रहे हैं। दोनों अपनी मेहंदी की रस्म को एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

खूब थिरके सुनील शेट्टी

खूब थिरके सुनील शेट्टी

अपनी बेटी अथिया शेट्टी की शादी में बेटी और दामाद संग सुनील शेट्टी भी खूब एन्जॉय करते नजर आए। साथ ही केएल राहुल और अथिया शेट्टी का पूरा परिवार इस शादी में शामिल हुआ।

दोस्तों के संग अथिया

दोस्तों के संग अथिया

अथिया शेट्टी की शादी में उनके परिवार के अलावा खास दोस्त भी शामिल हुए। अथिया शेट्टी ने खुद यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

लगाए ठुमके

लगाए ठुमके

दोनों अपनी शादी के हर फंक्शन को एन्जॉय करते नजर आए। साथ ही, उन्होंने शादी के हर रस्म की जो तस्वीरें शेयर की हैं उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

प्यारी दुल्हनिया

प्यारी दुल्हनिया

अथिया शेट्टी ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में अथिया शेट्टी बेहद क्यूट लग रही हैं। उनके एक्सप्रेशन की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

क्यूट तस्वीर

क्यूट तस्वीर

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की यह तस्वीर भी बेहद पसंद की जा रही है। दोनों जमकर मेंहदी में मस्ती करते दिख रहे हैं।

संगीत की तस्वीर

संगीत की तस्वीर

अथिया शेट्टी और केएल राहुल साथ में ना सिर्फ डांस किया बल्कि महफिल भी लूट ली। इस दौरान इंडो-वेस्टर्न लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X