इस मुस्लिम एक्टर ने 'रामायण' में निभाए थे पूरे 11 किरदार, रामानंद सागर भी पहचानने में हुए नाकामियाब

 Aslam Khan Played The 11 Characters In Ramayan

साल 1983 में रामानंद सागर की रामायण सीरियल को प्रसारित किया गया था। सीरियल में सभी किरदारों से लेकर डायलॉग तक आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। यहां तक कि इस सीरियल में एक छोटे से छोटा किरदार भी काफी ज्यादा मशहूर हो गया था। लेकिन रामायण सीरियल में एक ऐसा एक्टर भी मौजूद था जिसने एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 11 किरदार निभाए। जिस वजह से वह रातों-रात सुर्खियों में आ गया था।

इस एक्टर ने निभाए रामायण में 11 किरदार

रामानंद सागर की रामायण में जी एक्टर ने 11 किरदार निभाए थे उसका नाम असलम खान है। बता दें कि धर्म से मुस्लिम होने के बावजूद उन्होंने इस कदर अपनी लोकप्रियता हासिल की कि हर कोई देखता रह गया। कभी तो उन्हें केवट, कभी सेनापति या फिर ऋषि और समुद्र देवता के किरदार में देखा गया। असलम खान हर रोल में फिट होते जा रहे थे और इसी वजह से काफी पॉप्युलर हो गए।

एक्टर को मिली भर-भरकर पॉपुलैरिटी

असलम खान को रामायण से लोकप्रियता हासिल हुई और बाद में कई सारे सीरियल्स में भी उन्होंने काम किया। जिसमें अलिफ लैला, श्री कृष्णा और सूर्यपुत्र कर्ण जैसे सीरियल्स शामिल है। बता दे की असलम खान को जो पापुलैरिटी रामायण सीरियल से मिली वह किसी भी दूसरे शो से नहीं मिली।

धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गए थे एक्टर

असलम खान ने सालों तक अपनी एक्टिंग से दर्शकों का खूब दिल जीत। लेकिन आपको बता दें की सीरियल में मिलने वाले छोटे-मोटे रोल उन्हें लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिका नहीं पाए थे। जिसके चलते उन्हें काम मिलना धीरे-धीरे बंद होता गया और बाद में उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। लेकिन इसके बावजूद उनकी जिंदगी आसान नहीं हुई और उन्हें काफी सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक्टर ने बिजनेस शुरू किया और खबरों के अनुसार इस एक्टर ने झांसी की एक मार्केटिंग कंपनी में जॉब की थी।

Read more about: ramanand sagar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X