सुपरस्टार थी 37 साल की ये हीरोइन, करियर छोड़ रचाई 1300 करोड़ के मालिक से शादी, जानें कौन हैं पति

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री असिन थोट्टूमकल काफी ज्यादा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. बता दें कि उन्होंने राहुल शर्मा के साथ में शादी रचाई और उस वक्त उनका करियर बिल्कुल चरम पर था. एक्ट्रेस ने शादी के बाद में अपनी एक्टिंग छोड़ दी. यहां तक कि अब वह अपनी एक्टिंग छोड़ चुकी है और पर्दे से दूर भी जा चुकी हैं. सोशल मीडिया पर भी उन्हें एक्टिव नहीं देखा जाता है. एक्ट्रेस ने काफी सारे अभिनेताओं के साथ में काम किया और आपको बता दें कि उन्होंने गजनी और रेडी जैसी फिल्मों में काम किया है. इन फिल्मों में उन्होंने आमिर खान और सलमान खान जैसे मशहूर सितारों के साथ में काम किया.
असिन रहीं हैं साउथ और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस
असिन का जन्म 26 अक्टूबर 1985 में हुआ. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया. एक्ट्रेस एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी रह चुके हैं और उन्होंने 3 फिल्म फेयर पुरस्कार भी अपने नाम से हासिल किए हैं. बता दें कि असिन ने साल 2001 में महज 15 साल की उम्र में ही सत्यन एंथीक्कड की एक मलयालम फ़िल्म नरेंद्रन माकन जयकांतन वाका से साउथ इंडस्ट्री में उन्होंने कदम रखा. जिसके बाद में आपको बता दें कि उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में काफी ज्यादा चर्चा बटोरी और बाद में बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कदम रखा.
असिन को मिले हैं कई सारे पुरस्कार
असिन ने 2003 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री का खिताब अपने नाम किया. इतना ही नहीं उन्हें अपनी तीसरी फिल्म यानी कि साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म गजनी के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल हुआ. बता दें कि एक्ट्रेस ने काफी सारी फिल्मों में लीड किरदार निभा कर काफी ज्यादा लोगों को अपना दीवाना बना लिया था. साल 2008 में उन्होंने आमिर खान के साथ में गजनी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था. जिसके बाद में 19 जनवरी 2016 को उन्होंने दिल्ली के दुसित देवराना होटल में माइक्रोमैक्स के सीईओ राहुल शर्मा से शादी रचाई. उनकी शादी में सिर्फ गरीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे. बता दें कि यह रिश्ता अक्षय कुमार के जरिए करवाया गया था.
राहुल हैं तकनीकी दुनिया के जादूगर
अगर हम असित के पति राहुल शर्मा की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें तकनीकी जादूगर कहा जाता है. राहुल ने दो ग्रेजुएट डिग्री यानी कि राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विद्यालय से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की. जिसके बाद में कनाडा के सस्केचेवान विश्वविद्यालय से वाणिज्य में बैचलर की डिग्री प्राप्त कर ली थी.फोर्ब्स की एक रिपोर्ट की मानें तो आपको बता दें कि राहुल शर्मा को टीनएज से ही एंबेडेड टेक्नोलॉजी के लिए पागलपन का जुनून सवार था. इसी वजह से उन्होंने माइक्रोमैक्स की स्थापना की और साल 2000 में अपने दोस्तों राजेश अग्रवाल के साथ-साथ विकास जैन और सुमित अरोड़ा के साथ में माइक्रोमैक्स की स्थापना कर दी थी.
राहुल को मिले कई ख़िताब
इतना ही नहीं आपको बता दें कि राहुल को 2010 में फोर्ब्स पर्सन ऑफ द ईयर, 2013 में जीक्यू मैन ऑफ द ईयर से नवाजा गया था. इतना ही नहीं उन्हें फॉर्च्यून मैगजीन की 2014 की ग्लोबल पावर लिस्ट 40 अंडर 40 की सूची में भी नामांकित किया गया था. जिसके बाद में उन्हें 2017 में फोर्ब्स ने उनकी कुल संपत्ति लगभग 1300 करोड़ रुपए दर्ज करवाई थी.


Click it and Unblock the Notifications











