असिन - राहुल वेडिंग एल्बम - कपल एक पर शादियां दो
बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन और माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा की 19 जनवरी को शादी हुई थी। 23 जनवरी को दोनों मुंबई में रिसेप्शन है जिसमें बॉलीवुड सहित बिजनस वर्ल्ड की कई हस्तियां शिरकत करेंगे।
'गजनी' फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली असिन की शादी की ये कहानी भी दिलच्सप नहीं है। दरअसल असिन और राहुल शर्मा की शादी में सबसे अह्म रोल अक्षय कुमार का है।
[अक्षय की एयरलिफ्ट के ये 10 राज़ फिल्म देखने को कर देंगे मजबूर]
अक्षय ना सिर्फ असिन के को-स्टार हैं बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं और माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के भी काफी अच्छे दोस्त है। अक्षय ने हीं दोनों को मिलवाया था। असिन और राहुल ने अपनी शादी का पहला इनविटेशन भी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को दिया।
दोनों की शादी में अक्षय बेस्ट मैन बने थे और फोटो ट्वीटर पर शेयर भी किए थे। असिन और राहुल ने पहले क्रिश्चयन रीति रिवाज से चर्च में शादी की फिर रात में हिंदु परंपरा के अनुसार शादी की। उनकी शादी की कुछ और नई और बेहतरीन तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं।
आप भी देखिए असिन और राहुल की शादी की नई तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











